SwadeshSwadesh

संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले CAA को लेकर सोनिया की अगुवाई में प्रदर्शन

Update: 2020-01-31 05:13 GMT

नई दिल्ली। आज से संसद के बजट सत्र का पहला चरण आज (शुक्रवार) से शुरू हो रहा है। आज यानी शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संबोधित करेंगे। बजट सत्र का पहला चरण 11 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद एक अंतराल के बाद इसका दूसरा हिस्सा 2 मार्च से शुरू होकर 3 अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस ने संसद भवन में गांधी प्रतिमा के सामने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कर रही हैं। इसमें राहुल गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद भी शामिल हुए।

इसके अलावा, आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। आज से शुरू हो रहे संसद के बजट के पहले सत्र में कई मुद्दों पर घमासान होने की उम्मीद है। विपक्ष के तेवर देखने से लग रहा है कि नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।  

Tags:    

Similar News