SwadeshSwadesh

राहुल गांधी के समर्थन में आए अरविंद केजरीवाल, भाजपा ने लगाई फटकार

लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान राहुल गांधी ने ‘मोदी सरनेम’ खिलाफ टिप्पणी की थी।

Update: 2023-03-23 12:40 GMT

नईदिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोर्ट से मिली सजा पर कहा है कि गैर भाजपा नेताओं और पार्टियों पर मुकदमे करके उन्हें खत्म करने की साज़िश हो रही है। इसके बाद भाजपा ने केजरीवाल पर पलटवार किया।  

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कहा कि तो आप ने आखिरकार दिखावे का पर्दा छोड़ दिया और कांग्रेस को खुले आम गले लगा लिया। आप का हाथ कांग्रेस के साथ!

केजरीवाल का बयान - 

दरअसल, कोर्ट का फैसला आने के बाद केजरीवाल ने कहा कि हमारे कांग्रेस से मतभेद हैं मगर राहुल गांधी जी को इस तरह मानहानि मुकदमे में फसाना ठीक नहीं। जनता और विपक्ष का काम है सवाल पूछना। हम अदालत का सम्मान करते हैं पर इस निर्णय से असहमत हैं।

 ये है मामला - 

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान राहुल गांधी ने ‘मोदी सरनेम’ खिलाफ टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि “कैसे सभी चोरों का सरनेम मोदी है?” इस टिप्पणी के बाद भाजपा विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने दावा किया था कि इस टिप्पणी के जरिए पूरे मोदी समुदाय को बदनाम किया गया। बयान कर्नाटक के कोलार में एक रैली के दौरान दिया गया था।

Tags:    

Similar News