SwadeshSwadesh

आप नेता हरिंदर सिंह खालसा भाजपा में शामिल

Update: 2019-03-28 13:37 GMT

नई दिल्ली। पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के नेता हरिंदर सिंह खालसा गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

71 वर्षीय हरिंदर सिंह खालसा भटिंडा से 1996-98 तक शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से सांसद रह चुके हैं। वह 2014 में आम आदमी पार्टी में से जुड़े और फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। उन्हें 29 अगस्त, 2015 को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में आप की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था। 

Similar News