आज का राशिफल: सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत आज, जानिए कैसा रहेगा आप सभी का राशिफल

Update: 2025-07-22 00:38 GMT

Rashifal 22 July 2025, Horoscope Today: आज यानी 22 जुलाई को मंगलवार का दिन है। यह दिन हिंदू धर्म में भगवान हनुमान को समर्पित है। इसके अलावा आज सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत भी है, तो आइए जानते हैं सावन के दूसरे मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा...

मेष राशि(Aries)

22 जुलाई यानी मंगलवार का दिन मेष राशि वालों के लिए आर्थिक संपत्ति की ओर ले जाने वाला रहेगा। व्यापारियों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आपकी पुरानी किसी आदत से घर वाले परेशान रहेंगे। ऑफिस में आपके विरोधी छिपकर काम बिगड़ाने की कोशिश करेंगे ऐसे में आपको विरोधियों की पहचान करनी होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ राशि (Taurus)

22 जुलाई मंगलवार के दिन वृषभ राशि वालों पर भगवान शिव की कृपा रहेगी। इनका दिन खुशनुमा रहेगा। आज के दिन नौकरी बदल सकते हैं। ऑफिस में तनाव के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा। इन दिनों स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही ना बरते किसी प्रकार की समस्या आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। जीवनसाथी से सलाह लेकर काम करेंगे तो फायदा होगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के ग्रहों की दशा खराब चल रही है, ऐसे में आज आपके कार्य में अस्थिरता आएगी। बने हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। जितना हो सके सर्तक रहकर चलें। बाहरी यात्रा भी संभव है। खर्च बढ़ सकते हैं, अपने फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं। युवा जातक वालों लोगों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer)

मंगलवार को व्यापारी पेशा से जुड़े लोगों को पिता का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर थोड़ी की गई मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। जिनकी सरकारी नौकरी है उन्हें ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेंगे। खाने के लिए संतुलित भोजन स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी के साथ पुराने झगड़े में सुधार करने का मौका मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े लोग आज के दिन यानी शनिवार किस्मत के सहारे बिल्कुल ना रहे अच्छे परिणाम के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

सिंह राशि (Leo)

इस जातक से जुड़े ऐसे लोग जो व्यापार करते हैं उनका लोन से जुड़ा काम सफल हो सकता है। ऑफिस में छोटी मोटी समस्याएं आएंगी उन्हें सुलझाने के लिए प्रयास करना होगा। दांपत्य जीवन में उतार चढाव की स्थिति बनेगी। विद्यार्थी मेहनत करेंगे तो फल अवश्य मिलेगा। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों का आज यानी मंगलवार का दिन सामान्य रहेगा। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल बन सकता है आर्थिक लाभ होने की संभावना है। दोस्तों के साथ ट्रिप भी होगी। परिवार के लोगों के साथ समय व्यतीत करेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई शुभ संदेश मिल सकता है।

तुला राशि(Libra)

आज यानी 22 जुलाई को तुला जातक वाले लोगों को अपने कार्यों में सतर्कता बरतनी होगी। जोखिम से भरे फैसले लेने से बचना होगा। निवेश करने वाले थोड़ा सोच समझकर ही निवेश करें। किसी गैर पर भरोसा न करें अन्यथा नुकसानदायक हो सकता है। पढ़ाई में उतार - चढ़ाव आने की संभावना है। परिवार के लोगों के बीच मनमुटाव आ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक जातक के लोगों का 22 जुलाई शुक्रवार का दिन शुभ रहेगा। छात्रों के मन में कई महीने विचार आएंगे जो तुम के लिए शुभ रहेंगे बचपन में जिस व्यक्ति से आपकी दोस्ती हुई थी, उसके बर्थडे पार्टी में आप जा सकते हैं। कुछ नया सीखने को मिलेगा। जो काम मिलकर करेंगे उसमें सफलता मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius)

मंगलवार 22 जुलाई का दिन धनु राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। कोई नया काम शुरु करेंगे तो आर्थिक सहायता मिल सकती है। लाभ के अच्छे अवसर मिलेगा। युवा जातकों को मेहनत करना होगा, फल अच्छा मिलेगा। लव लाइफ जी रहे लोगों के आपसी मतभेद दूर होंगे। हनुमान जी की पूजा करेंगे तो सकारात्मक ऊर्जा आएगी।

मकर राशि (Capricorn)

22 जुलाई मंगलवार को मकर जातक वाले लोगों का दिन शुभ रहेगा। छात्र अपने जीवन में कुछ नया करने का ट्राई करेंगे लेकिन आलस्य के कारण उसे पूरा करने में थोड़ा समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो शरीर थोड़ा सुस्त महसूस करेगा। कल पुरानी बातें जो आपसे छुपाई गई थी आज सामने आ सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लोगों का आज का दिन बेहतर रहेगा आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। ऑफिस में भी आपको मान सम्मान बढ़ेगा। नया कार्य शुरू करने वाले हैं तो वह भी अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे युवाओं को फायदा मिलेगा।

मीन राशि(Pisces)

22 जुलाई मंगलवार के दिन मीन राशि वालों का भी दिन शुभ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिलेगी। आज का दिन उत्साह भरा रहेगा। पढ़ाई लिखाई से जुड़े लोगों को सोसाइटी में भी मान सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो बाहर की चीजे खाने से परहेज करें। भगवान शनि देव की पूजा अवश्य करें।

Tags:    

Similar News