आज का राशिफल: 21 जुलाई 2025 सोमवार को भक्तिमय रहेगा पूरा दिन, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

Update: 2025-07-21 00:54 GMT

Horoscope 21 October 2025: आज 21 जुलाई सोमवार का दिन कुछ कुछ राशियों के लिए सफालता भरा रहेगा। ग्रहों की चाल कुछ राशियों पर उल्टी भी पड़ सकती है। ऐसे में आपको अपना राशिफल अवश्य पढ़ना चाहिए।

मेष राशि(Aries)

मेष राशि का आज यानी 21 जुलाई सोमवार का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। व्यवसाय में आपको अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना होगा। परिवार के लोग किसी धार्मिक स्थल का दर्शन करने जा सकते हैं, शिव भगवान के मंदिरों से ज्यादा है। भगवान शिव की कृपा से आज का दिन शुभ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

सोमवार 21 जुलाई का दिन वृषभ राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। अपने सहयोगियों से कोई दिल की बात कर सकते हैं। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को थोड़ा बहुत लाभ मिलने की संभावना है। लव लाइफ जी रहे लोगों के मन में उलझने रहेंगी। किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

21 जुलाई सोमवार का दिन मिथुन वालों के लिए तरक्की वाला होगा। पार्टनरशिप में व्यापार या व्यवसाय करने से लाभ मिलेगा। युवा जातकों को पढ़ुाई करने के बारे में अधिक सोचना चाहिए। परिवार के किसी एक सदस्य की शादी होने की संभावना है। मौसम से संबंधित बीमारियां होने की संभावना है, ऐसे में बाहर का खाना कम खाएं।

कर्क राशि (Cancer)

आज यानी सोमवार 21 जुलाई का दिन कर्क राशि वालों का शानदार रहने वाला है। परिवार के अलावा समाज में भी आपका मान सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। धन संबंधी कामों को लेकर परेशान चल रहे थे तो आज दूर होगी। कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। अपने आसपास के लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशि (Leo)

बात करें सिंह जातक की तो आज यानी सोमवार 21 जुलाई का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। मन में कई सारी उलझनें चलेंगी। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों अपरिचित लोगों से डील सोच समझकर करनी होगी। किसी से उधार पैसा लिया है तो वो वापस मांग सकता है। कोई आपका खास जो नौकरी की वजह से दूर था वो मिलने आ सकता है।

कन्या राशि (Virgo)

21 जुलाई यानी सोमवार के दिन कन्या राशि वालों का सोच समझकर काम करने वाला होगा। नौकरी की तलाश कर रहे थे तो पूरी होगी। किसी भी तरह की जरूरत होने पर अपने मित्रों की मदद ले सकते हैं। बिना शादीशुदा लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है। परिजनों को कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है।

तुला राशि(Libra)

बात करें तुला राशि की तो इनका आज यानी सोमवार 21 जुलाई का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। ऑफिस में आपके काम से विरोधी जलेंगे। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में किसी तीसरे के आने से झगड़ा हो सकता है। काम के सिलसिले में अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

सभी 12 राशियों में से एक वृश्चिक भी है जिनका आज यानी 21 जुलाई के दिन भाग दौड़ भरा रहने वाला है। मन में किसी वजह से उलझन चलेगा। व्यापार और व्यवसाय में कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा। लंबे समय से रूका हुआ काम पूरा होगा। पिता जी आपके किसी बात से नाराज हो सकते हैं। पुरानी गलती परिवार के सामने आ सकती है। विद्यार्थियों को बौध्दिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लिए आज का दिन कुछ नया शुरूआत करने वाला होगा। ध्यान रहे कोई काम बिना प्लानिंग के न करें। पैतृक संपत्ति को लेकर लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। पूजा पाठ करने से मन स्वस्थ रहेगा। युवा जातक मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)

सभी 12 राशियों में से एक मकर राशि भी है। जिसका आज यानी 21 जुलाई का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। परिवार में किसी सदस्य से कोई लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। कोई पुराना मित्र आपके घर आ सकता है। माता पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

21 जुलाई यानी सोमवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए मिला जुला रहेगा। आपको किसी काम को लेकर समस्या हो सकती है। बिजनेस में किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। जीवन साथी के साथ आप किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं जहां आपको बहुत महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। परिवार के लोगों का सपोर्ट मिलेगा।

मीन राशि (Pisces)

आज यानी 21 जुलाई सोमवार का दिन मीन राशि के लोगों के लिए सफालता दिलाने वाला रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में जुटे लोगों को सफालता मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपके कार्यक्षेत्र में विरोधी षड्यंत्र रचेंगे जिसे आप आसानी से हैंडल कर लेंगे। पुरानी गलती से सबक लेंगे। कहीं घूमने फिरने जाने का मौका मिलेगा।

Tags:    

Similar News