SwadeshSwadesh

रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने की डॉ एस जयशंकर की तारीफ, कहा - ये सच्चे देशभक्त है

Update: 2022-04-20 09:28 GMT
नईदिल्ली। रूस ने भारत की विदेश नीति की तारीफ करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर को सच्चा देशभक्त बताया है। यह तारीफ रूसी विदेश मंत्री सरगे लॉवरोव ने की है।

लॉवरोव ने भारत के अंतराष्ट्रीय दवाब में आए बिना अपनी विदेश नीति खुद तय करने के फैसले को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर की सराहना करते हुए उन्हें असली देशभक्त कहा है।

लॉवरोव ने कहा कि रूस के साथ व्यापार को लेकर भारत पर दुनियाभर से पड़ रहे दवाब के बावजूद भारत अपने फैसले पर अडिग है और अपने अनुसार ही विदेश नीति बना रहा है। यह बहुत बड़ी बात है। रूसी विदेश मंत्री ने आगे कहा कि हम अपने देश के लिए फैसले इस आधार पर ले रहे हैं कि भारत अपने विकास और सुरक्षा को लेकर क्या मानकर चल रहा है। बहुत ज्यादा देशों में इतने मुखर तौर पर अपनी बात रखने की हिम्मत नहीं है। खाद्य सुरक्षा, रक्षा और कुछ रणनीतिक क्षेत्रों को लेकर रूस पश्चिमी देशों पर भरोसा नहीं कर सकता। हम उन सभी देशों के साथ सहयोग के लिए तैयार हैं जो अंतराष्ट्रीय समुदाय द्वारा रूस पर लगाए गए अनैतिक प्रतिबंधों की परवाह नहीं करता और भारत भी उनमें से एक है। 

मेडिकल उपकरण देने के लिए हामी -

उल्लेखनीय है कि रूस से कच्चा तेल खरीद रहे भारत ने रूस को मेडिकल उपकरणों देने के लिए हामी भरी है। पश्चिमी देशों ने रूस पर कई आर्थिक और व्यापारिक प्रतिबंध लगाए हैं। जिसके चलते रूस में मेडिकल उपकरणों की कमी हो रही है। ऐसे में रूस मदद के लिए एक बार फिर भारत की तरफ देख रहा है और भारत भी रूस की मदद करने को तैयार है। दोनों देशों के बीच विनिमय का माध्यम किस मुद्रा में व्यापार होगा उसको लेकर बात चल रही है।

Tags:    

Similar News