रामविलास पासवान, तरुण गोगोई और केशुभाई मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित

Update: 2021-11-09 08:54 GMT

नईदिल्ली।  राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में 2021 के नागरिक अलंकरण समारोह- I में तीन पद्म विभूषण, पांच को पद्म भूषण और 102 हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। शेष पुरस्कार शाम को दूसरे सत्र में प्रदान किए जाएंगे।राष्ट्रपति ने चिकित्सा के लिए कर्नाटक के डॉ. बैले मोनपहैगड़े, पुरातत्वविज्ञान के लिए दिल्ली के प्रो. ब्रजबासी लाल, ओडिशा के वयोवृद्ध मूर्तिकार सुदर्शन साहू को समारोह में पद्म विभूषण से सम्मानित किया। 

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी डॉली गोगोई ने पुरस्कार ग्रहण किया। सामाजिक नेता और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक रामविलास पासवान को राष्ट्रपति ने मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनके बेटे चिराग पासवान ने पुरस्कार ग्रहण किया। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल को लोक कार्य के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनके बेटे भरत पटेल ने पुरस्कार ग्रहण किया। इसके अलावा 16वीं लोकसभा अध्यक्ष और भारत की पहली 8 बार की महिला सांसद सुमित्रा महाजन और सिविल सेवा के लिए नृपेंद्र मिश्रा को भी पद्म भूषण प्रदान किया। 

प्रोफेसर राम यत्न शुक्ला, प्रसिद्ध असमिया गायक दुलाल मानकी, प्रो. जयभगवान गोयल और लिज्जत पापड़ सहकारी की संस्थापक सदस्य जसवंतीबेन जमनादास पोपट और बास्केटबॉल खिलाड़ी पी. अनीथा सहित 102 हस्तियों को पद्म श्री 2021 पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इस मौके पर राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में आयोजित अलंकरण समारोह में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News