प्रधामंत्री मोदी ने किया Pm's Museum का किया उद्घाटन, खरीदा पहला टिकट

Update: 2022-04-14 07:15 GMT

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी ने आज दिल्ली में पीएम म्यूजियम का उद्घाटन किया।ये म्यूजियम तीन मूर्ति भवन में बनाया गया है। प्रधानमंत्री ने उद्घाटन से पहले म्यूजियम का पहला टिकट खरीदा।

इस संग्रहालय इस संग्रहालय में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक सभी प्रधानमंत्रियों कार्यकाल और योगदा  को बताया जाएगा।  इस म्यूजियम के निर्माण की लागत करीब 271 करोड़ है।  2018 में इसके निर्माण को मंजूरी मिली थी।चार साल के भीतर ये बनकर तैयार हो गया।  ये म्यूजियम नेहरू म्यूजियम में करीब 10 हजार वर्ग मीटर की जमीन पर बना है। 

संग्रहालय में कुल 43 गैलरी हैं। स्वतंत्रता संग्राम के प्रदर्शन से शुरू होकर संविधान के निर्माण तक यह संग्रहालय इस गाथा को सुनाता है कि कैसे हमारे प्रधानमंत्रियों ने विभिन्न चुनौतियों के बावजूद देश को नई राह दी और देश की सर्वांगीण प्रगति को सुनिश्चित किया।


Tags:    

Similar News