SwadeshSwadesh

फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप, अभिनेत्री तापसी पन्नू के घर आईटी का छापा, कर चोरी का आरोप

Update: 2021-03-03 08:45 GMT

मुंबई। फ़िल्मी नगरी मुंबई में आज बॉलीवुड की कुछ हस्तियों के  घर आयकर विभाग ने छापा मारा है।  अब तक मिली जानकारी के अनुसार फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप, विकास बहल और एक्ट्रेस तापसी पन्नू के घर एवं अन्य स्थानों पर आयकर की कार्यवाही जारी है। इन सभी हस्तियों पर कर चोरी का आरोप है। 

शहर में 22 स्थानों पर छापे मारे गए है। जहां ये कार्यवाही हो रही है। बताया जा रहा है की ये मामला फैंटम फिल्म्स से जुड़ा है।  इसके अलावा फिल्मी दुनिया से जुड़ी एक प्रमोशन एजेंसी क्वायन टैलेंट के ठिकानों पर भी छापेमारी हुई है।

फैंटम फिल्म्स कंपनी को अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी, मधु मंटेना और विकास बहल ने साल 2010 में शुरू किया था। ये कंपनी विकास बहल पर यौन शोषण का आरोप लगने के बाद बंद हो गई थी।  इस कंपनी की पहली फिल्म लुटेरा थी जो साल 2013 में रिलीज हुई थी।  वहीँ आखिरी फिल्म 2019 में धूमकेतु रिलीज हुई थी।  इसके अलावा उड़ता पंजाब, रमन राघव-2,क्वीन, NH10, आदि बड़ी फ़िल्मों का निर्माण किया था। इस कंपनी पर कर चोरी का आरोप है।  

Tags:    

Similar News