SwadeshSwadesh

जनरल मनोज पांडे बने 29वें थलसेनाध्यक्ष, संभाला पदभार

Update: 2022-04-30 09:03 GMT

नईदिल्ली। ले.जनरल मनोज पांडे ने आज थल सेनाध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। उन्होंने जनरल एमएम नरवणे की जगह ली। पांडे देश के 29वें सेना प्रमुख बने, वह इस पद पर पहुंचने वाले कोर आफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी हैं। इससे पहले 28 सेनाध्यक्ष पैदल सेना, तोपखाना और बख्तरबंद रेजिमेंट के अधिकारी रहे है।  मनोज पांडे इससे पहले देश की पूर्वी कमान का नेतृत्व कर रहे थे। ये कमान अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी ) पर नजर रखती है।  


इससे पहले जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।  इस दौरान उनकी पत्नी वीना नरवणे और राष्ट्रपति की पत्नी एवं प्रथम महिला सविता कोविंद उपस्थित रही।  

रक्षामंत्री से की मुलाकात - 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी जनरल मनोज मुकुंद नरवणे से मुलाकात की।  इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा - " 42 साल देश की सेवा करने के बाद आज सेवानिवृत्त होने जा रहे थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के साथ शानदार मुलाकात हुई। एक सैन्य नेता के रूप में उनके योगदान ने भारत की रक्षा क्षमताओं और तैयारियों को मजबूत किया है। मैं उनके भविष्य के प्रयासों में सफलता की कामना करता हूं।" 


Tags:    

Similar News