द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई जेट से उड़ान भरी, ऐसा करने वाली तीसरी राष्ट्रपति

Update: 2023-04-08 06:36 GMT

नईदिल्ली।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के असम दौरे का आज तीसरा दिन है। उन्होंने आज असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई फाइटर जेट से उड़ान भरी। जेट ने सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर तक ऑफ किया। 30 मिनट की उड़ान  भरने के बाद 11 बजकर 38 मिनट पर लैंड किया। इससे पहले साल 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने अग्रिम मोर्चे के लड़ाकू विमान सुखोई में उड़ान भरी थी।  

प्रतिभा पाटिल सुखोई में उड़ान भरने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति थी।  इसके साथ ही विश्व की सबसे उम्र दराज महिला के उड़न भरने का रिकॉर्ड भी उनके नाम गिनीज बुक में दर्ज है।  डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम देश के पहले राष्ट्रपति है, जिन्होंने सबसे पहले सुखोई में उड़ान भरी थी।  द्रौपदी मुर्मू ऐसा करने वाली तीसरी राष्ट्रपति हो जाएंगी।

Tags:    

Similar News