कोरोना यूके वेरिएंट के 13 नए मरीज मिले, संख्या हुई 71

कोरोना मरीजों की संख्या में कमी जारी

Update: 2021-01-06 06:44 GMT

नईदिल्ली। देश में जहां एक ओर कोरोना वायरस के मामलों में लगातार कमी होती जा रही है।  वहीँ दूसरी ओर ब्रिटेन में मिले नए स्ट्रेन के मामले देश में बढ़ते जा रहे है।  स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज बुधवार को 13 नए संक्रमितों में यूके स्ट्रेन की पुष्टि हुई है।  जिसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। इससे पहले मंगलवार को 20 लोगों में यूके स्ट्रेन मिला था।

वहीँ दूसरी ओर देश में जारी कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,088 नए मरीज मिले है।  जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर  1 करोड़ 3 लाख 74 हजार 932 हो गई है।  नए मरीजों के मिलने के साथ देशभर में 264 लोगों की महामारी से मौत हुई है। 

वर्तमान में देशभर में सक्रिय मरीजों की 2,27,546 है।नए मरीजों की संख्या में कमी आने के साथ ही कोरोना रिकवरी रेट में बढोत्तरी जारी है।  देश के करीब 15 राज्यों में संक्रमण का रिकवरी रेट 97 प्रतिशत है।  


Tags:    

Similar News