SwadeshSwadesh

चीनी घुसपैठ : भारतीय सीमा में घुसा चीनी सैनिक, तीन माह में दूसरी घटना

Update: 2021-01-09 10:15 GMT

लद्दाख। भारत और चीन के बीच एलएसी पर जारी गतिरोध के बीच आज भारतीय सेना ने एक चीनी सैनिक को घुसपैठ करते हुए पकड़ा है।  लद्दाख के दक्षिण बैंक पैंगोंग त्सो के पास एक चीनी सैनिक घूम रहा था। जिसे सीमा पर तैनात जवानों ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दोनों के बीच चर्चा जारी है।  वहीँ पकडे गए चीनी सैनिक से लगातार पूछ ताछ की जा रही है। उसने बताया की वह गलती से रास्ता भटक कर भारतीय सीमा में घुस आया है।  

भारीय सेना चीनी सैनिक से पूछताछ करने के साथ मामले की जांच कर रही है। यदि चीनी सैनिक द्वारा रास्ता भटक कर भारतीय सीमा में आने की बात सच निकलने पर औपचारिकताएं पूरी कर चीनी सेना को वापिस सौंप दिया जायेगा। इससे पहले अक्टूबर में भी एक चीनी सैनिक ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की थी।  जिसे गिरफ्तार करने के बाद भारतीय सेना ने डेमचोक सेक्टर में चीनी सेना को वापिस सौंप दिया था।  


Tags:    

Similar News