SwadeshSwadesh

केंद्रीय मंत्रिमंडल का अगले दो-तीन दिन में हो सकता है विस्तार, इन नामों की चर्चा जोरों पर

Update: 2021-07-02 11:38 GMT

नईदिल्ली।  केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच  एक नई खबर सामने आई है। जिसके अनुसार अगले एक-दो दिन में ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।  यह फेरबदल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला विस्तार होगा।  बताया जा रहा है की ये विस्तार आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर किया जाएगा।  

सूत्रों की माने तो इस विस्तार में जहाँ कुछ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में स्थान दिया जाएगा, वहीँ कुछ पुराने मंत्रियों को बाहर किया जा सकता है।वर्तमान में मंत्रिमंडल में 53 मंत्री है, जिसमें से 9 मंत्रियों प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, नितिन गडकरी, डॉ. हर्षवर्धन, नरेंद्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद, स्मृति ईरानी और हरदीप सिंह पुरी के पास एक ज्यादा विवभागों का प्रभार हैं।  ऐसे में 28 और मंत्रियों को शामिल किए जाने का अनुमान हैं।

सिंधिया-सर्वानंद को मिल सकता है इनाम - 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस विस्तार में मप्र से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को शामिल किया जा सकता है। सिंधिया बीते वर्ष कांग्रेस से मतभेद के चलते अपने समर्थक विधायकों सहित भाजपा में शामिल हुए थे। जिसके कारण भाजपा को मप्र की सत्ता में वापसी हुई थी। वहीँ सर्वानंद ने असम में भाजपा की दोबारा सरकार बनवाकर हेमंत बिस्वा सरमा के लिए मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था। 

ये है संभावित नाम - 

इन दोनों नेताओं के आलावा बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, महाराष्ट्र के नेता नारायण राणे, भूपेंद्र यादव, वरुण गांधी, रामशंकर कठेरिया, अनिल जैन, रीता बहुगुणा जोशी, जफर इस्लाम और अपना दल की अनुप्रिया पटेल को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। 

इन नामों की चर्चा - 

वहीँ उत्तराखंड से अजय भट्ट या अनिल बलूनी, र्नाटक से प्रताप सिन्हा, पश्चिम बंगाल से जगन्नाथ सरकार, शांतनु ठाकुर या निसिथ प्रामाणिक,रियाणा से बृजेंद्र सिंह, राजस्थान से राहुल कासवान, ओडिशा से अश्विनी वैष्णव, महाराष्ट्र से पूनम महाजन या प्रीतम मुंडे या हिना गावित, दिल्ली से परवेश वर्मा या मीनाक्षी लेखी को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा है।  

Tags:    

Similar News