SwadeshSwadesh

विश्व के 70% बाघ भारत में है : प्रकाश जावड़ेकर

Update: 2020-07-28 09:37 GMT

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से एक दिन पहले मंगलवार को केंद्रीय पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो ने राष्ट्रीय मीडिया सेंटर में बाघों की जनगणना की रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि 1973 में जब टाइगर रिजर्व शुरू हुआ था तब 9 टाइगर रिजर्व थे, बढ़ते-बढ़ते ये अब 50 हो गए है। दुनिया की 70% बाघ भारत में है इस पर भारत को गर्व होना चाहिए। हमारे पास 30,000 हाथी, 3000 एक सींग वाले गैंडे और 500 से अधिक शेर हैं।

Tags:    

Similar News