क्या सुनीता केजरीवाल संभालेंगी दिल्ली और आप की कमान ? 31 मार्च को बड़े फेरबदल के आसार

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से पार्टी के मामलों में सुनीता की सक्रियता बढ़ चुकी है। वे अब तक अरविंद केजरीवाल का संदेश लेकर दो बार जनता के सामने जा चुकी है।

Update: 2024-03-29 11:24 GMT

नईदिल्ली। शराब नीति घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अब सभी की नजरें आम आदमी पार्टी के अगले कदम पर टीकी हुई है। फिलहाल केजरीवाल ही प्रदेश के मुख्यमंत्री है, उन्हें और पार्टी को कोर्ट से राहत मिलने की उम्मीद है।  इसी बीच भाजपा भी उनके इस्तीफे लगातार मांग कर रही है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता उम्मीदें बंधी हुई है। 

दरअसल, अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष का भाव है। इसका बड़ा कारण इसी घोटाले में पहले से जेल में बंद मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन है। उन्हें इस बात का एहसास है कि सीएम भले ही कह रहे हों कि जल्द जेल से वापस आ जाएंगे, मगर उन्हें यह इतना आसान नहीं लग रहा है। जेल से केजरीवाल सरकार चला भी पाएंगे और कितने दिन चला पाएंगे यह भी अभी स्पष्ट नहीं है। ऐसे में पार्टी के नेता चाहते है की सुनीता केजरीवाल आगे बढ़कर पार्टी की कमान संभलें। उनके नाम पर पार्टी में एकजुटता बनाएं रखना आसान है।  

सुनीता केजरीवाल ने बढ़ाई सक्रियता - 

 केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से पार्टी के मामलों में सुनीता की सक्रियता बढ़ चुकी है। अब तक अरविंद केजरीवाल का संदेश लेकर दो बार जनता के सामने जा चुकी है।  माना जा रहा है कि 31 मार्च को रामलीला मैदान में आइएनडीआई गठबंधन की होने वाली महारैली में मंच से जनता को संबोधित कर सकती है। क्योंकि सुनीता केजरीवाल की राजनीति में आधिकारिक एंट्री के लिए इससे बड़ा मौका आप को नहीं मिल सकता। सुनीता इस मंच के माध्यम से जनता की सहानुभूति हासिल करने की भी कोशिश करेंगी ताकि लोकसभा चुनाव में उन्हें वोटों में बदला जा सकें। इसीलिए पार्टी इस महारैली को सफल बनाने में जुटी हुई है।  इसी रैली के बाद  सुनीता की सीएम पद पर ताजपोशी होने के भी कयास लगाएं जा रहे है। 

Tags:    

Similar News