SwadeshSwadesh

कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान बवाल, मंत्री पद ना मिलने से नाराज विधायक ने किया प्रदर्शन

कांग्रेस के 24 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

Update: 2023-05-27 08:13 GMT

बेंगलुरु/वेबडेस्क। कर्नाटक में आज शनिवार को सिद्धारमैया ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। कांग्रेस के 24 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। नए मंत्रियों की शपथ के बाद कुल मंत्रियों की संख्या 34 पहुंच गई।

कैबिनेट विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हमने क्षेत्रीय, जातीय और सामाजिक न्याय की दृष्टि से निर्णय लिया है (मंत्रीपरिषद पर)। हमने हाई कमांड के साथ इस पर गहन चर्चा करने के बाद ही मंत्रीपरिषद तय किया है। हम अगली कैबिनेट बैठक पर अपने किए वादों पर फैसला लेंगे। अगली कैबिनेट बैठक जून में होने की संभावना है।  

विरोध के उठे स्वर - 

इस दौरान मंत्री पद ना मिलने से नाराज नेता रुद्रप्पा लमानी के समर्थकों ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

इन विधायकों ने ली शपथ - 

शपथ लेने वाले विधायकों में एचके पाटिल, कृष्णा बाइरे गोंडा, एन. चेलुवरास्वामी, के. वेंकटेश, एचसी महादेवप्पा, ईश्वर खांदरे, कैथासांदरा एन राजन्ना, दिनेश गुंडु राव, सारनबासप्पा दर्शनपुर, शिवानंद पाटिल, तिम्मापुर रामप्पा बालप्पा, एसएस मल्लिकार्जुन, तंगादागी शिवराज संगप्पा, सरनाप्रकाश रुद्रप्पा, पाटिल मंकल वैद्य, लक्ष्मी आर. हेब्बलकर, रहीम खान, डी.सुधाकर, संतोष एस. लाड, एनएस बोसेराजु, सुरेश बीएस, मधु बंगरप्पा, डॉ. एमसी सुधाकर और बी. नागेंद्र का नाम शामिल है। 

Tags:    

Similar News