SwadeshSwadesh

बृजभूषण शरण सिंह ने रद्द की जनचेतना रैली, कोर्ट से समन के बाद लिया फैसला

कोर्ट से मिले समन को देखते हुए उन्होंने रैली को रद्द कर दिया है

Update: 2023-06-02 07:51 GMT

ब्रजभूषण किशोर सिंह

नईदिल्ली/वेबडेसक।  भारतीय जनता पार्टी के सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण किशोर सिंह ने अयोध्या में होने वाली रैली को स्थगित कर दिया है। ये रैली 5 जून को अयोध्या के रामकथा पार्क में होने वाली थी। बृज भूषण सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।  

उनका कहना है कोर्ट से मिले समन को देखते हुए उन्होंने रैली को रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच चल रही है और सुप्रीम कोर्ट के गंभीर निर्देशों का सम्मान करते हुए ये निर्णय लिया है। हालांकि प्रशासन की ओर से इसे मंजूरी नहीं मिली थी।  

बता दें की बृजभूषण शरण सिंह ने 5 जून को अयोध्या में 'जन चेतना महारैली' का ऐलान किया था। उन्होंने इस रैली में साधु-संतों से शामिल होने की अपील की थी।  वह  इस रैली के माध्यम अयोध्या में शक्ति प्रदर्शन करना चाहते थे। 

Tags:    

Similar News