SwadeshSwadesh

अमेरिका में भारत के नए राजदूत होंगे तरणजीत सिंह संधू

Update: 2020-01-15 06:49 GMT

नई दिल्ली। तरणजीत सिंह संधू अमेरिका में भारत के नए राजदूत की कमान संभालने जा रहे हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को यह जानकारी दी है। ज्ञात हो कि हर्षवर्धन श्रृंगला इससे पहले अमेरिका में भारत के राजदूत थे। जानकारी के मुताबिक, हर्षवर्धन श्रृंगला के मनोयन से संबंधित मामले पर कार्रवाई पूरी हो चुकी है। हालांकि सरकार ने अभी तक इसकी घोषणा नहीं की है।

संधू फिलहाल 24 जनवरी 2017 से श्रीलंका में भारतीय राजदूत की जिम्मदारी निभा रहे हैं। इसस पहले वह 2013 से 2017 तक वाशिंगटन डीसी में डिप्टी चीफ (मिशन) के तौर पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इससे पहले वह 1997 से 2000 तक भी इस पद पर रह चुके हैं। वह वाशिंगटन डीसी से काफी परिचित हैं।

सरकारी सूत्र ने बताया कि तरणजीत सिंह संधू के मनोयन की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। फरवरी के अंत तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत का दौरा कर सकते हैं। इस कारण भी इनके नाम की घोषणा जल्द की जा सकती है। साथ ही यह भी बताया गया कि वाशिंगटन डीसी में भी नए राजदूत के चयन को लेकर प्रक्रिया चल रही है।

ज्ञात हो कि अमेरिका में भारत के निवर्तमान राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने स्वदेश लौटने से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से ओवल हाउस में मुलाकात की थी। श्रृंगला ने भारत और अमेरिका के संबंधों को मजबूत करने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।

Tags:    

Similar News