हेयर ट्रीटमेंट के बाद ऐसे रखें बालों का ध्यान, नहीं होगा कोई नुकसान

हेयर ट्रीटमेंट के बाद ऐसे रखें बालों का ध्यान, नहीं होगा कोई नुकसान

Hair Care News: अपने बालों को चमकदार और शाइनी बनाने के लिए कुछ उपाय जरूर करना चाहिए।

By : Swadesh Editor
हेयर ट्रीटमेंट के बाद ऐसे रखें बालों का ध्यान, नहीं होगा कोई नुकसान

Hair Care News: हर कोई चाहता है कि उसके बाल बेहद सुन्दर, सिल्की और चमकदार रहे। इसके लिए कई लोग बालों में ट्रीटमेंट करवाते हैं। जैसे कैरेटिन, स्मूदिंग या प्रोटीन ट्रीटमेंट जैसी चीजे। ये ट्रीटमेंट हमारे बालों को काफी सुन्दर और चमकदार बना देते हैं। लेकिन जब नए बाल आते हैं तो वो काफी ज्यादा रूखे और बेजान होते हैं। इसलिए जो सबसे बड़ी बात होती है वो है कि आप ऐसे ट्रीटमेंट लेने के बाद आप हीट से काफी ज्यादा दूर रहे। क्योंकि ट्रीटमेंट के बाद बालों को स्ट्रेटनर, ब्लो ड्रायर या कर्लिंग आइरन जैसी चीजों के इस्तेमाल से और ज्यादा नुकसान होता है। 

ट्रीटमेंन्ट के बाद बालों का क्या करें

इसके अलावा ट्रीटमेंट के बाद कुछ दिनों तक बालों को खुला रखना बेहतर होता है। टाइट हेयरस्टाइल जैसे कि हाई पोनीटेल या बन बनाने से बालों पर खिंचाव पड़ता है जिससे बाल टूट सकते हैं। बेहतर होगा कि सॉफ्ट स्क्रंची या क्लॉ क्लिप का इस्तेमाल करें और बालों को हल्के हाथों से बांधें। बहुत से लोग ट्रीटमेंट के बाद जल्दबाज़ी में बाल धो लेते हैं लेकिन एक्सपर्ट की सलाह है कि कम से कम 72 घंटे तक बालों को न धोएं। इसके पीछे वजह ये है कि बालों में लगाए गए प्रोडक्ट्स को सेट होने में समय लगता है।

शैंपू- कंडीशनर चुनते वक्त भी रखे ध्यान

शैंपू और कंडीशनर चुनते वक्त भी सावधानी ज़रूरी है। हमेशा अपने हेयर ट्रीटमेंट के अनुसार बनाए गए खास प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें। बाजार में मिलने वाले आम शैंपू कई बार आपके ट्रीटमेंट को नुकसान पहुंचा सकते हैं और बालों को फिर से डैमेज कर सकते हैं। और सबसे जरूरी बात कि जिस प्रोफेशनल से आपने ट्रीटमेंट करवाया है उनकी दी हुई सलाह को हल्के में न लें। वो आपकी हेयर टाइप और ट्रीटमेंट को देखकर सही रूटीन बताते हैं जिसे फॉलो करने से आपके बाल लंबे समय तक अच्छे बने रहेंगे।

संबंधित सामग्री

पारिजात की महक से गुड़हल की लालिमा तक, शीत ऋतु में बालों की आभा निखारेंगे ये 5 पुष्प

पारिजात की महक से गुड़हल की लालिमा तक, शीत ऋतु में बालों की आभा निखारेंगे ये 5 पुष्प

शीत ऋतु का आगमन अपने साथ ठंडक और खुशनुमा मौसम तो लाता है, लेकिन बालों के लिए यह मौसम कई चुनौतियां भी लेकर आता है

Nov 16, 2026
अब झुर्रियां होंगी कम और त्वचा में आएगी चमक, AIIMS भोपाल में डॉक्टरों ने सीखी एंटी-एजिंग की नई तकनीक

अब झुर्रियां होंगी कम और त्वचा में आएगी चमक, AIIMS भोपाल में डॉक्टरों ने सीखी एंटी-एजिंग की नई तकनीक

AIIMS भोपाल ने आयोजित की एंटी-एजिंग तकनीकों पर कार्यशाला, डॉक्टरों को मिला प्रशिक्षण। इससे त्वचा और बालों के उपचार में मिलेगी मदद।

Jul 16, 2026
एलोवेरा से बालों की करें देखभाल, मिलेगा चमकदार और मजबूत हेयर

एलोवेरा से बालों की करें देखभाल, मिलेगा चमकदार और मजबूत हेयर

Hair Tips: अगर आप मजबूत और चमकदार बाल चाहते हैं तो इस नुस्खे को जरूर अपनाएं l

Jul 17, 2025
स्कैल्प इंफेक्शन से झड़ सकते हैं बाल, जानें कैसे करें बचाव इस मौसम में

स्कैल्प इंफेक्शन से झड़ सकते हैं बाल, जानें कैसे करें बचाव इस मौसम में

Hair news: बारिश के मौसम में बालों की काफी ज्यादा देखभाल करनी पड़ती है।

Jul 04, 2025
बारिश के मौसम में क्या आप भी बालों में जुएं की समस्या से हो गए हैं परेशान, इन घरेलू नुस्खों का करें इस्तेमाल

बारिश के मौसम में क्या आप भी बालों में जुएं की समस्या से हो गए हैं परेशान, इन घरेलू नुस्खों का करें इस्तेमाल

अगर आप भी बारिश के मौसम में इन सभी जूं की समस्याओं से परेशान हो जाते हैं तो आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में जानकारी देंगे।

Jun 24, 2025