एलोवेरा से बालों की करें देखभाल, मिलेगा चमकदार और मजबूत हेयर

एलोवेरा से बालों की करें देखभाल, मिलेगा चमकदार और मजबूत हेयर

Hair Tips: अगर आप मजबूत और चमकदार बाल चाहते हैं तो इस नुस्खे को जरूर अपनाएं l

By : Swadesh Editor
एलोवेरा से बालों की करें देखभाल, मिलेगा चमकदार और मजबूत हेयर

Hair Tips: आजकल बालों से जुड़ी समस्याएं बहुत आम हो गई हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, प्रदूषण और गलत खानपान इसके पीछे की बड़ी वजहें हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने बालों को खूबसूरत, मजबूत और चमकदार बनाना चाहते हैं तो एक आसान और नेचुरल उपाय कर सकते हैं l 

बालों को बेहतर बनाने के लिए आप एलोवेरा लगा सकते हैं l इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों की जड़ों तक पहुंचकर उन्हें गहराई से पोषण देते हैं। इसकी ठंडी और चिकनी प्रकृति सिर की त्वचा को आराम देती है और बालों की समस्याओं को धीरे-धीरे खत्म करती है।

एलोवेरा से बालों को क्या-क्या फायदे होते हैं?

सबसे पहला फायदा ये है कि एलोवेरा बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है। इसमें कुछ खास एंजाइम्स होते हैं जो सिर की डेड स्किन को साफ कर देते हैं जिससे बालों की जड़ें खुलती हैं और उनमें ऑक्सीजन व पोषक तत्व अच्छे से पहुंचते हैं। इसका सीधा असर बालों की लंबाई पर पड़ता है।

दूसरी बड़ी बात ये है कि एलोवेरा डैंड्रफ और स्कैल्प की ड्रायनेस से भी राहत दिलाता है। इसके एंटी-फंगल गुण खुजली और फंगल इंफेक्शन को कम करते हैं। साथ ही यह सिर की त्वचा को नम बनाए रखता है जिससे रूखापन नहीं होता।

कैसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल?

एलोवेरा का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप घर में मौजूद ताजे एलोवेरा की पत्ती लें उसका जेल निकालें और सीधे सिर की त्वचा पर लगाएं। इसे करीब 30 मिनट तक सिर पर रहने दें और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें। हफ्ते में दो बार इस प्रक्रिया को दोहराएं। कुछ ही हफ्तों में आपको बालों में फर्क दिखने लगेगा।

संबंधित सामग्री

पारिजात की महक से गुड़हल की लालिमा तक, शीत ऋतु में बालों की आभा निखारेंगे ये 5 पुष्प

पारिजात की महक से गुड़हल की लालिमा तक, शीत ऋतु में बालों की आभा निखारेंगे ये 5 पुष्प

शीत ऋतु का आगमन अपने साथ ठंडक और खुशनुमा मौसम तो लाता है, लेकिन बालों के लिए यह मौसम कई चुनौतियां भी लेकर आता है

Nov 16, 2026
स्कैल्प इंफेक्शन से झड़ सकते हैं बाल, जानें कैसे करें बचाव इस मौसम में

स्कैल्प इंफेक्शन से झड़ सकते हैं बाल, जानें कैसे करें बचाव इस मौसम में

Hair news: बारिश के मौसम में बालों की काफी ज्यादा देखभाल करनी पड़ती है।

Jul 04, 2025
बारिश के मौसम में क्या आप भी बालों में जुएं की समस्या से हो गए हैं परेशान, इन घरेलू नुस्खों का करें इस्तेमाल

बारिश के मौसम में क्या आप भी बालों में जुएं की समस्या से हो गए हैं परेशान, इन घरेलू नुस्खों का करें इस्तेमाल

अगर आप भी बारिश के मौसम में इन सभी जूं की समस्याओं से परेशान हो जाते हैं तो आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में जानकारी देंगे।

Jun 24, 2025
इन चीजों की मदद से घर में बनाएं हेयर मास्क, मिलेंगे आपको केराटिन जैसे मुलायम बाल

इन चीजों की मदद से घर में बनाएं हेयर मास्क, मिलेंगे आपको केराटिन जैसे मुलायम बाल

पार्लर में केराटिन ट्रीटमेंट लेने के महंगा खर्च लगता है। अगर आप घर में केराटिन ट्रीटमेंट लेना चाहते हैं तो कुछ चीजों की मदद से आप बालों को हेल्दी बना सकते हैं।

Jun 23, 2025
मानसून में हेयर फॉल की समस्या ना बन जाए परेशानी, तो इन घरेलू नुस्खों से पाएं राहत

मानसून में हेयर फॉल की समस्या ना बन जाए परेशानी, तो इन घरेलू नुस्खों से पाएं राहत

आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो बालों को टूटने से बचाती हैं।

Jun 10, 2025