IIT छात्र की AI तकनीक को अमेरिका में पहचान

IIT मद्रास के छात्र की AI टेक्नोलॉजी ने अमेर‍िका में गाड़े झंडे! US के तीन सरकारी रक्षा तकनीकी प्लेटफॉर्म पर मान्यता मिल

IIT मद्रास के छात्र कृष्णा गरीगपति की AI तकनीक CogniMesh को अमेरिका के तीन सरकारी रक्षा तकनीकी प्लेटफॉर्म पर Awardable मान्यता मिली है। जानिए इसकी खासियत और भारत के युवा की उपलब्धि।

By : हितेंद्र शर्मा
IIT मद्रास के छात्र की AI टेक्नोलॉजी ने अमेर‍िका में गाड़े झंडे! US के तीन सरकारी रक्षा तकनीकी प्लेटफॉर्म पर मान्यता मिल

नई दिल्ली।  भारत के युवा तकनीकी इनोवेटर कृष्णा गरीगपति ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है । IIT मद्रास के BS डेटा साइंस एंड एप्लीकेशन प्रोग्राम के छात्र कृष्णा की बनाई AI तकनीक 'CogniMesh' को अमेरिका के तीन सरकारी रक्षा तकनीकी प्लेटफॉर्म पर 'Awardable' स्टेटस मिला है । इनमें अमेरिका की रक्षा अनुसंधान एजेंसी DARPA से जुड़ा ERIS Marketplace भी शामिल है। यह उपलब्धि भारतीय छात्रों के स्टार्टअप और डीप-टेक इनोवेशन की बढ़ती क्षमता को दिखाती है । 

क्या है CogniMesh AI तकनीक?

CogniMesh को कृष्णा गरीगपति के वेंचर Project Genesis AI Labs ने अमेरिकी कंपनी Robotic Technology Inc. के सहयोग से विकसित किया है, यह तकनीक कई स्वायत्त रोबोट और मशीनों को आपस में जोड़कर एक टीम की तरह काम करने में मदद करती है ।

इसका उद्देश्य अलग-अलग रोबोट को सूचनाएं साझा करने, काम बांटने और बदलती परिस्थितियों के अनुसार सामूहिक फैसले लेने में सक्षम बनाना है, इसका इस्तेमाल रक्षा, सुरक्षा, औद्योगिक कामकाज और आपातकालीन परिस्थितियों में किया जा सकता है । 

अमेरिका के किन तीन प्लेटफॉर्म पर मिली पहचान?

CogniMesh को अमेरिका के तीन सरकारी तकनीकी प्लेटफॉर्म पर Awardable स्टेटस मिला है

  1. DARPA ERIS Marketplace: अमेरिकी रक्षा अनुसंधान एजेंसी से जुड़ा तकनीकी प्लेटफॉर्म।

  2. Tradewinds Solutions Marketplace: अमेरिकी रक्षा विभाग के चीफ डिजिटल एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑफिस (CDAO) से जुड़ा प्लेटफॉर्म।

  3. US Army Applications Laboratory (AAL) DevX Autonomy: अमेरिकी सेना की स्वायत्त तकनीकों से जुड़ी पहल।

DARPA ERIS पर मिली मान्यता तकनीकी मूल्यांकन के बाद हासिल हुई है. इससे अधिकृत अमेरिकी सरकारी ग्राहकों के लिए इस तकनीक के साथ जुड़ने और संभावित अधिग्रहण का रास्ता खुल सकता है । 

IIT मद्रास से मिली प्रेरणा

कृष्णा IIT मद्रास में BS डेटा साइंस एंड एप्लीकेशन की पढ़ाई कर रहे हैं। इसके साथ ही वह आदित्य यूनिवर्सिटी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में BTech भी कर रहे हैं । उन्होंने अपनी तकनीकी यात्रा में IIT मद्रास के पायथन कोर्स और संस्थान के निदेशक प्रोफेसर वी. कामाकोटी के एक संबोधन को महत्वपूर्ण बताया है, Project Genesis के तहत उनकी टीम ऑटोनॉमस AI, क्वांटम कंप्यूटिंग और AI आधारित ड्रग डिस्कवरी जैसे क्षेत्रों में भी काम कर रही है ।

  

संबंधित सामग्री

President Bodyguard Firing Case: सिर में लगी गोली, राष्ट्रपति के अंगरक्षक ने वीडियो में बताया हमलावर का नाम

President Bodyguard Firing Case: सिर में लगी गोली, राष्ट्रपति के अंगरक्षक ने वीडियो में बताया हमलावर का नाम

बागपत में दीवाली की रात राष्ट्रपति के अंगरक्षक सौरभ तोमर को सिर में गोली मार दी गई थी। अब अस्पताल से विडियो जारी कर उन्होंने गांव के धीरज का नाम लिया और खुद की वर्तमान की स्थिति बताई।

Nov 11, 2026
Haryana BJP SIR Drive: कोई पात्र वोटर न छूटे, हरियाणा में SIR पर भाजपा का घर घर अभियान, सैनी ने की बैठक

Haryana BJP SIR Drive: कोई पात्र वोटर न छूटे, हरियाणा में SIR पर भाजपा का घर घर अभियान, सैनी ने की बैठक

हरियाणा में SIR के दौरान किसी पात्र वोटर का नाम न छूटे, इसके लिए भाजपा प्रदेशभर में घर घर अभियान चलाएगी। मुख्यमंत्री सैनी और अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने बूथ स्तर तक रणनीति तय की।

Nov 11, 2026
Dindori News: डिंडौरी में गांव वाले ने रसगुल्ला बताकर दिया सुअर मार बम, मुंह में फटा, युवक की मौत

Dindori News: डिंडौरी में गांव वाले ने रसगुल्ला बताकर दिया सुअर मार बम, मुंह में फटा, युवक की मौत

डिंडौरी के पड़रिया छांटा में गांव के ही शख्स ने रसगुल्ला बताकर युवक को सुअर मार बम दे दिया। मुंह में फटने से राजेंद्र की मौत हो गई। आरोपित पर केस दर्ज है।

Nov 11, 2026
भारत ने बैटरी स्क्रैप के निर्यात पर लगाई रोक, लिथियम-आयन ब्लैक मास भी शामिल

भारत ने बैटरी स्क्रैप के निर्यात पर लगाई रोक, लिथियम-आयन ब्लैक मास भी शामिल

भारत ने बिना छंटाई वाले बैटरी वेस्ट और लिथियम-आयन ब्लैक मास के निर्यात पर रोक लगा दी है। जानिए सरकार के फैसले का मकसद और इसका असर।

Nov 11, 2026