Haryana BJP Launches SIR Drive, No Voter Left Out

Haryana BJP SIR Drive: कोई पात्र वोटर न छूटे, हरियाणा में SIR पर भाजपा का घर घर अभियान, सैनी ने की बैठक

हरियाणा में SIR के दौरान किसी पात्र वोटर का नाम न छूटे, इसके लिए भाजपा प्रदेशभर में घर घर अभियान चलाएगी। मुख्यमंत्री सैनी और अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने बूथ स्तर तक रणनीति तय की।

By : स्वदेश डेस्क
Haryana BJP SIR Drive: कोई पात्र वोटर न छूटे, हरियाणा में SIR पर भाजपा का घर घर अभियान, सैनी ने की बैठक

Haryana BJP Voter SIR

अरुणेश झा, चंडीगढ़। हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी सक्रियता तेज कर दी है। पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बने रहें और छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम नियमानुसार सूची में शामिल किए जा सकें, इसके लिए भाजपा प्रदेशभर में सघन अभियान चलाएगी। अभियान के तहत अनुपस्थित, अन्यत्र स्थानांतरित और संपर्क नहीं हो पाने वाले मतदाताओं की पहचान कर उनकी वास्तविक स्थिति का पता लगाया जाएगा। साथ ही पात्र नागरिकों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

वीडियो कॉन्फ्रेंस में तय हुई रणनीति

इस अभियान की रणनीति को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने मंगलवार रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के विधायकों, पूर्व प्रत्याशियों, जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और बीएलए-1 के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक बूथ पर बीएलए-2 के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने पर विशेष जोर दिया गया।

मताधिकार को बताया सामूहिक जिम्मेदारी

इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बुधवार को प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम एक खुला पत्र जारी कर मताधिकार की रक्षा को लोकतंत्र के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में एक सामान्य नागरिक के वोट का महत्व देश के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति के वोट के बराबर है। मताधिकार केवल सरकार चुनने का माध्यम नहीं, बल्कि नागरिक के सम्मान, समानता और राष्ट्र के भविष्य के निर्धारण में उसकी भागीदारी का प्रतीक है। इसलिए किसी भी पात्र नागरिक का नाम केवल तकनीकी या प्रक्रियागत कारणों से मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए।

33 लाख से ज्यादा फॉर्म नहीं मिले थे, पर ये अंतिम आंकड़े नहीं

डॉ. अर्चना गुप्ता ने अपने पत्र में 24 जुलाई 2026 की प्रारंभिक एसआईआर स्टेटस रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रदेश में 33 लाख 83 हजार 302 मतदाताओं के गणना फॉर्म प्राप्त नहीं हुए थे। इनमें 7 लाख 66 हजार 3 मृत, 2 लाख 4 हजार 832 अन्यत्र पंजीकृत, 13 लाख 74 हजार 759 स्थायी रूप से स्थानांतरित, 9 लाख 36 हजार 228 अनुपस्थित अथवा संपर्क नहीं हो पाने वाले तथा 1 लाख 1 हजार 480 अन्य कारणों की श्रेणी में दर्ज थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये प्रारंभिक आंकड़े हैं, न कि मताधिकार से वंचित नागरिकों की अंतिम संख्या।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने विशेष रूप से उन पात्र नागरिकों के प्रति चिंता व्यक्त की, जो रोजगार, शिक्षा, निवास स्थान में परिवर्तन अथवा जानकारी के अभाव में निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, बीएलए-1, बीएलए-2 और बूथ कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राजनीतिक विचारधारा, जाति और धर्म से ऊपर उठकर घर-घर संपर्क करें तथा प्रत्येक पात्र मतदाता को आवश्यक जानकारी और सहायता उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे नागरिकों की पहचान करना है, जो मतदाता सूची में शामिल रहने अथवा नाम दर्ज कराने के पात्र हैं, लेकिन किसी कारणवश गणना प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं।

नाम कैसे जांचें, कहां करें संपर्क

अपने पत्र में डॉ. अर्चना गुप्ता ने निर्वाचन आयोग द्वारा 6 नवंबर को विभिन्न श्रेणियों में चिह्नित नागरिकों को पात्रता के अनुसार गणना फॉर्म पुनः प्रस्तुत करने के लिए दिए गए अवसर का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि नागरिक ceoharyana.gov.in पर संबंधित सूचियों में अपना नाम जांच सकते हैं। इसके अतिरिक्त संबंधित बीएलओ, ईआरओ और एईआरओ से संपर्क कर निर्धारित प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। ऑनलाइन आवेदन और अन्य सुविधाएं voters.eci.gov.in तथा ECINET ऐप पर उपलब्ध हैं। सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 और 1800-11-1950 पर भी संपर्क किया जा सकता है। नए पात्र मतदाता फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे प्रत्येक बूथ पर धरातल पर उतारना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस अभियान को पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का स्पष्ट प्रयास है कि एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान किसी भी पात्र नागरिक का मताधिकार प्रभावित न हो और प्रत्येक योग्य मतदाता की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

संबंधित सामग्री

President Bodyguard Firing Case: सिर में लगी गोली, राष्ट्रपति के अंगरक्षक ने वीडियो में बताया हमलावर का नाम

President Bodyguard Firing Case: सिर में लगी गोली, राष्ट्रपति के अंगरक्षक ने वीडियो में बताया हमलावर का नाम

बागपत में दीवाली की रात राष्ट्रपति के अंगरक्षक सौरभ तोमर को सिर में गोली मार दी गई थी। अब अस्पताल से विडियो जारी कर उन्होंने गांव के धीरज का नाम लिया और खुद की वर्तमान की स्थिति बताई।

Nov 11, 2026
Dindori News: डिंडौरी में गांव वाले ने रसगुल्ला बताकर दिया सुअर मार बम, मुंह में फटा, युवक की मौत

Dindori News: डिंडौरी में गांव वाले ने रसगुल्ला बताकर दिया सुअर मार बम, मुंह में फटा, युवक की मौत

डिंडौरी के पड़रिया छांटा में गांव के ही शख्स ने रसगुल्ला बताकर युवक को सुअर मार बम दे दिया। मुंह में फटने से राजेंद्र की मौत हो गई। आरोपित पर केस दर्ज है।

Nov 11, 2026
Breaking News: कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल, इलाके में काउंटर ऑपरेशन शुरू

Breaking News: कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल, इलाके में काउंटर ऑपरेशन शुरू

Kulgam attack, CRPF jawans injured, Akhran Kulgam, Jammu Kashmir terror attack, CRPF patrol party, Kulgam counter operation, swadesh news, latest hindi news, News in hindi

Nov 11, 2026
Transfer News: जिला बदलने का मौका और बीमा, ग्रेच्युटी की उम्मीद, यूपी के NHM संविदा कर्मियों की मुराद पूरी

Transfer News: जिला बदलने का मौका और बीमा, ग्रेच्युटी की उम्मीद, यूपी के NHM संविदा कर्मियों की मुराद पूरी

उत्तर प्रदेश में NHM संविदा कर्मचारियों के लिए तबादला नीति लागू हो गई है। अब हर तीसरे साल जिला बदल सकेगा। ग्रेच्युटी, EPF और 5 लाख के बीमा का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

Nov 11, 2026