Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

इन चीजों की मदद से घर में बनाएं हेयर मास्क, मिलेंगे आपको केराटिन जैसे मुलायम बाल

इन चीजों की मदद से घर में बनाएं हेयर मास्क, मिलेंगे आपको केराटिन जैसे मुलायम बाल

पार्लर में केराटिन ट्रीटमेंट लेने के महंगा खर्च लगता है। अगर आप घर में केराटिन ट्रीटमेंट लेना चाहते हैं तो कुछ चीजों की मदद से आप बालों को हेल्दी बना सकते हैं।

इन चीजों की मदद से घर में बनाएं हेयर मास्क मिलेंगे आपको केराटिन जैसे मुलायम बाल

Hair Mask: बदलते मौसम के साथ सेहत का ख्याल रखना जरूरी होता हैं उतना ही बालों और त्वचा का ख्याल रखना जरूरी होता हैं। पानी के बदलाव या खानपान में बदलाव की वजह से बालों पर इसका बुरा असर पड़ता है। बालों को मुलायम बनाने के लिए केराटिन ट्रीटमेंट जरूरी होता हैं। 

पार्लर में केराटिन ट्रीटमेंट लेने के महंगा खर्च लगता है। अगर आप घर में केराटिन ट्रीटमेंट लेना चाहते हैं तो कुछ चीजों की मदद से आप बालों को हेल्दी बना सकते हैं।

घर की इन चीजों से बनाएं हेयर मास्क 

आपको बताते चलें कि बालों को मुलायम बनाने के लिए कुछ चीजों की सहायता से आप बालों के लिए हेयर मास्क बना सकते हैं। नेचुरली बालों का मजबूत और सॉफ्ट बनाने में मदद कर सकते हैं।

अंडा का हेयर मास्क

आपको बताते चलें कि अंडे की मदद से आप हेयर मास्क बना सकते हैं। अंडे में प्रोटीन की मात्रा अच्छी होती है। इसकी मदद से हेयर मास्क बनाने के लिए 1अंडा,केला, 4 चम्मच दूध और 3 चम्मच शहद मिलाकर हेयर मास्क बनाएं। इसमें आप 3 चम्मच ऑलिव ऑयल भी डाल सकते हैं.इस हेयर मास्क को 20 से 25 मिनट के लिए बालों पर लगाएं रखने के बाद शैंपू करें। यहां पर बालों की ड्राइनेस को कम करने और बालों को सॉफ्ट बनाने में मदद मिल सकती है। इसका उपयोग आप हफ्ते में एक बार कर सकती हैं।

प्याज का रस

बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। हेयर मास्क बनाने के लिए प्याज के रस में एलोवेरा जेल या नारियल तेल मिलाकर बालों पर लगा सकते हैं। 2-3 चम्मच प्याज के रस में 2-3 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे अपने बालों पर 25 से 30 मिनट तक लगाए रखने के बाद शैंपू करें। यह बालों को शाइनी और हेल्दी बनाता हैं।

एलोवेरा और नारियल तेल

बालों को हेल्दी बनाने के लिए आप एलोवेरा और नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दोनों को मिलाकर हेयर मास्क बनाया जा सकता है। इसके लिए आप हेयर मास्क बनाने के लिए ताजा एलोवेरा जेल लें और उसमें नारियल तेल मिलाकर पेस्ट बनाएं.इन्हें सही से मिलाने के लिए आप ग्राइंडर का उपयोग भी कर सकते हैं। अब इसे अपने बालों पर 20 से 30 मिनट के लिए लगाएं और उसके बाद शैंपू कर लें। आपके बाल मुलायम और घने हो जाते हैं।

Related to this topic: