अगर आपके बाल खराब हो गए हैं और पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट से परेशान हैं, तो अब फिक्र नहीं। घर पर ही कुछ देसी नुस्खों से बालों को नेचुरल शाइन और मजबूत बनाया जा सकता है।
हमारे बाल सिर्फ हमारी सुंदरता नहीं बढ़ाते, बल्कि सेल्फ कॉन्फिडेंस भी देते हैं। अक्सर लोग बालों को स्मूद, मजबूत और शाइनी बनाने के लिए पार्लर जाते हैं। लेकिन हर बार ट्रीटमेंट कराने में खर्च बहुत बढ़ जाता है। लेकिन घर पर कुछ आसान नेचुरल तरीकों से भी आप अपने बालों को पार्लर जैसी देखभाल दे सकते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि घर पर बालों की देखभाल कैसे करें, जिससे बाल नेचुरल शाइन करें।
आसान और असरदार हेयर मास्क
आपके बालों को मुलायम, चमकदार और मजबूत बनाने के लिए दो नेचुरल हेयर मास्क बेहद कारगर हैं। इन्हें बनाने के लिए आपको सामान्य घरेलू सामग्री की जरूरत होगी।
अंडा, शहद और नारियल तेल मास्क
पहला मास्क अंडा, शहद और नारियल तेल से तैयार किया जा सकता है। इसके लिए दो अंडों का सफेद भाग लें और उसे एक बाउल में डालें। इसमें दो चम्मच शहद और आधा कटोरी नारियल तेल मिलाकर अच्छे से फेंट लें। तैयार मिश्रण को बालों में अच्छे से लगाएं और पूरी तरह सूखने दें। जब बाल सूख जाएँ तो उन्हें शैम्पू और कंडीशनर से धो लें।
इस मास्क को सप्ताह में कम से कम एक बार इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में बाल पहले से ज्यादा मुलायम और चमकदार हो जाएंगे।
दही, एलोवेरा और नारियल तेल
दूसरा मास्क दही, एलोवेरा और नारियल तेल से किया जा सकता है। इसके लिए आधा कप दही लें और उसमें दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। अब इसमें एक बड़ा चम्मच नारियल तेल मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इस हेयर मास्क को बालों में लगाएं और थोड़ी देर सूखने दें। फिर बालों को शैम्पू और कंडीशनर से धो लें।
इस नुस्खे से बालों को अंदर से न्यूट्रिशन मिलता है और वे हेल्दी, स्मूद और चमकदार बनते हैं।