स्कैल्प इंफेक्शन से झड़ सकते हैं बाल, जानें कैसे करें बचाव इस मौसम में

स्कैल्प इंफेक्शन से झड़ सकते हैं बाल, जानें कैसे करें बचाव इस मौसम में

Hair news: बारिश के मौसम में बालों की काफी ज्यादा देखभाल करनी पड़ती है।

By : Swadesh Editor
स्कैल्प इंफेक्शन से झड़ सकते हैं बाल, जानें कैसे करें बचाव इस मौसम में

Hair news: बारिश के मौसम में अगर आपके बाल अचानक झड़ने लगे तो इसे हल्के में न लें। यह सिर्फ सीजनल हेयर फॉल नहीं, बल्कि स्कैल्प इंफेक्शन का संकेत भी हो सकता है। खासकर जब बाल झड़ने के साथ सिर में खुजली, जलन, पपड़ी या घाव नजर आने लगें, तो यह फंगल या बैक्टीरियल संक्रमण का मामला हो सकता है। बारिश के दौरान वातावरण में नमी बढ़ जाती है और कई बार बाल ठीक से सूख नहीं पाते। ऐसे में स्कैल्प पर फंगल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। यह एक तरह का फंगल इन्फेक्शन है जिसमें स्कैल्प पर लाल चकत्ते, गोल घाव या सफेद स्केल्स बनने लगते हैं। बाल अक्सर इन घावों वाली जगह से झड़ने लगते हैं।

स्कैल्प इंफेक्शन के क्या है कारण 

स्कैल्प इंफेक्शन के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। जैसे गंदे या पसीने वाले बालों को बार-बार न धोना, किसी और का कंघा या तौलिया इस्तेमाल करना, लंबे समय तक डैंड्रफ को नजरअंदाज करना या गीले बालों को बांधकर रखना। ये सभी आदतें सिर की त्वचा में नमी और बैक्टीरिया को बढ़ावा देती हैं जिससे इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है।

क्या करें उपाय

अगर समय पर इस पर ध्यान न दिया जाए तो बालों की जड़ें कमजोर होकर तेजी से गिरने लगती हैं। इसलिए इलाज के लिए सबसे पहले स्कैल्प को साफ और सूखा रखना जरूरी है। हफ्ते में 2-3 बार माइल्ड एंटी-फंगल शैम्पू का इस्तेमाल करें और तौलिया या कंघा किसी के साथ शेयर न करें। हल्के संक्रमण में नीम का पानी, एलोवेरा जेल या टी ट्री ऑयल जैसे घरेलू उपाय आराम दे सकते हैं। हालांकि, अगर स्कैल्प पर खुजली, घाव या जलन लगातार बढ़ रही है, तो बिना देर किए त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। डॉक्टर की सलाह पर दवाएं लेना और इलाज को पूरा करना बालों की सेहत के लिए जरूरी होता है।

संबंधित सामग्री

पारिजात की महक से गुड़हल की लालिमा तक, शीत ऋतु में बालों की आभा निखारेंगे ये 5 पुष्प

पारिजात की महक से गुड़हल की लालिमा तक, शीत ऋतु में बालों की आभा निखारेंगे ये 5 पुष्प

शीत ऋतु का आगमन अपने साथ ठंडक और खुशनुमा मौसम तो लाता है, लेकिन बालों के लिए यह मौसम कई चुनौतियां भी लेकर आता है

Nov 16, 2026
एलोवेरा से बालों की करें देखभाल, मिलेगा चमकदार और मजबूत हेयर

एलोवेरा से बालों की करें देखभाल, मिलेगा चमकदार और मजबूत हेयर

Hair Tips: अगर आप मजबूत और चमकदार बाल चाहते हैं तो इस नुस्खे को जरूर अपनाएं l

Jul 17, 2025
बारिश के मौसम में क्या आप भी बालों में जुएं की समस्या से हो गए हैं परेशान, इन घरेलू नुस्खों का करें इस्तेमाल

बारिश के मौसम में क्या आप भी बालों में जुएं की समस्या से हो गए हैं परेशान, इन घरेलू नुस्खों का करें इस्तेमाल

अगर आप भी बारिश के मौसम में इन सभी जूं की समस्याओं से परेशान हो जाते हैं तो आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में जानकारी देंगे।

Jun 24, 2025
इन चीजों की मदद से घर में बनाएं हेयर मास्क, मिलेंगे आपको केराटिन जैसे मुलायम बाल

इन चीजों की मदद से घर में बनाएं हेयर मास्क, मिलेंगे आपको केराटिन जैसे मुलायम बाल

पार्लर में केराटिन ट्रीटमेंट लेने के महंगा खर्च लगता है। अगर आप घर में केराटिन ट्रीटमेंट लेना चाहते हैं तो कुछ चीजों की मदद से आप बालों को हेल्दी बना सकते हैं।

Jun 23, 2025
मानसून में हेयर फॉल की समस्या ना बन जाए परेशानी, तो इन घरेलू नुस्खों से पाएं राहत

मानसून में हेयर फॉल की समस्या ना बन जाए परेशानी, तो इन घरेलू नुस्खों से पाएं राहत

आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो बालों को टूटने से बचाती हैं।

Jun 10, 2025