Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

बारिश के मौसम में क्या आप भी बालों में जुएं की समस्या से हो गए हैं परेशान, इन घरेलू नुस्खों का

बारिश के मौसम में क्या आप भी बालों में जुएं की समस्या से हो गए हैं परेशान, इन घरेलू नुस्खों का करें इस्तेमाल

अगर आप भी बारिश के मौसम में इन सभी जूं की समस्याओं से परेशान हो जाते हैं तो आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में जानकारी देंगे।

बारिश के मौसम में क्या आप भी बालों में जुएं की समस्या से हो गए हैं परेशान इन घरेलू नुस्खों का करें इस्तेमाल

Rainy season Tips: बारिश के मौसम की शुरुआत अब धीरे-धीरे होने लगी है तो वहीं बदलते मौसम के साथ कई चीजों में भी बदलाव हो जाएगा। बारिश के मौसम में अक्सर बालों के भीगने की वजह से जूएं और लीख की समस्या भी हो जाती है जिसकी वजह से सिर में खुजली और बालों के झड़ने की समस्या होती है। 

अगर आप भी बारिश के मौसम में इन सभी जूं की समस्याओं से परेशान हो जाते हैं तो आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में जानकारी देंगे जो आपके बालों को जूएं और लीख होने से बचाएंगे।

बालों की समस्या को इन घरेलू नुस्खों से दे राहत

आपको बताते चलें कि, अगर आप बालों में इस तरह से जुएं और लीख होने की समस्या से जूझ रहे हैं तो यह घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं...

1- आप घरेलू नुस्खों में से एक नीम के पत्ते का इस्तेमाल बालों के लिए कर सकते हैं। नीम के पत्ते का पेस्ट बनाकर आपको बालों पर लगाना चाहिए. इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो जुएं और लीख की समस्या से राहत दिलाने का काम करते है। इस पेस्ट को हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें फिर बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें यह आपके बालों के लिए सही होता हैं।

2- आप बालों में किसी तरह की समस्या से परेशान हैं तो नींबू के रस और सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। घरेलू नुस्खा सबसे कारगर होता है।नींबू के रस में मौजूद साइट्रिक एसिड स्कैल्प को साफ करता है और जूएं की समस्या से छुटकारा दिलाता है वहीं सरसों का तेल बालों को मुलायम बनाता है।

3- आप बालों के लिए कपूर का तेल कर सकते हैं। नारियल के तेल में कपूर का तेल मिलाकर मालिश करें. कपूर के तेल की तेज खुशबू और एंटी पैरासिटिक गुण जूं को मारने में मदद करते हैं। साथ ही खुजली से भी राहत मिलती हैं।

4- आप बालों के लिए घरेलू नुस्खों में नीम का एक और उपाय कर सकते हैं। इसके लिए नीम के पत्तों को पानी में उबाल लें फिर इसे किसी स्प्रे बॉटल में भर लें और हेयरवॉश करने से पहले बालों पर छिड़क लें । इसके एंटीबैक्टीरियल गुण जूंए की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं।


Related to this topic: