stock-market-today-gift-nifty-gap-up

Stock Market Today: गैप-अप ओपनिंग के संकेत, LG Electronics-Schaeffler में ब्लॉक डील और इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार की जोरदार तेजी के बाद गुरुवार, 26 नवंबर को भी भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मजबूत रहने की उम्मीद है। GIFT Nifty में बढ़त के चलते गैप-अप ओपनिंग के संकेत मिल रहे हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
Stock Market Today: गैप-अप ओपनिंग के संकेत, LG Electronics-Schaeffler में ब्लॉक डील और इन शेयरों पर रहेगी नजर

Share Market Today

बिजनेस। बुधवार को दलाल स्ट्रीट पर जो रौनक दिखी, उसके बाद आज यानी गुरुवार, 26 नवंबर को भी घरेलू शेयर बाजार से मजबूत शुरुआत की उम्मीद है। ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत जरूर हैं, लेकिन GIFT Nifty की बढ़त बाजार को सहारा दे रही है।

बुधवार को विदेशी निवेशकों की खरीदारी, कच्चे तेल में नरमी और बैंकिंग शेयरों की तेजी ने सेंसेक्स और निफ्टी को जोरदार वापसी दिलाई थी।

सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

BSE Sensex बुधवार को 1,502.29 अंक यानी 1.82% की छलांग लगाकर 83,938.28 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 84,498.21 तक पहुंचा था। NSE Nifty 50 भी 469.60 अंक यानी 1.85% चढ़कर 25,819.25 पर बंद हुआ।

आज सुबह GIFT Nifty करीब 26,101 के स्तर पर था, जो पिछले बंद से 164 अंक के प्रीमियम पर बताया गया है। इससे गैप-अप ओपनिंग के संकेत मिल रहे हैं।

ग्लोबल बाजारों में कैसी रही चाल

अमेरिका में बुधवार को तस्वीर मिली-जुली रही। Dow Jones 0.30% की बढ़त के साथ 50,182.95 पर बंद हुआ, लेकिन Nasdaq 0.60% फिसलकर 23,585.80 पर और S&P 500 0.30% गिरकर 7,182.78 पर आ गया। AI शेयरों में बिकवाली और महंगाई की चिंता ने अमेरिकी बाजारों पर दबाव बनाए रखा।

एशिया में गुरुवार को रिकवरी दिखी। जापान का Nikkei करीब 1.7 से 2% और दक्षिण कोरिया का Kospi करीब 1 से 2% चढ़ा। पिछले सत्र में ताइवान का बाजार 4.80% टूटा था।

इन शेयरों पर रहेगी नजर:

Siemens Energy India का चौथी तिमाही का मुनाफा 81.5% बढ़कर 652.5 करोड़ रुपये रहा।
LG Electronics India में प्रमोटर 2% और Schaeffler India में पैरेंट कंपनी 6% तक हिस्सेदारी बेच सकती है।
Juniper Green Energy की सब्सिडियरी को NTPC के साथ 150 MW का प्रोजेक्ट मिला है।
Lupin को दो दवाओं के लिए USFDA की मंजूरी, KSB को 117 करोड़ रुपये का ऑर्डर और Alembic Pharma को वडोदरा फैसिलिटी के लिए दो EIR रिपोर्ट मिली हैं।

संबंधित सामग्री

Share Bazar: शेयर बाजार की हरे निशान में शुरुआत, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, IT शेयरों में तेजी,  US टैरिफ का होगा असर?

Share Bazar: शेयर बाजार की हरे निशान में शुरुआत, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, IT शेयरों में तेजी, US टैरिफ का होगा असर?

गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। सेंसेक्स 265 अंक चढ़कर 84,215 और निफ्टी 48 अंक बढ़कर 25,864 पर पहुंचा। IT इंडेक्स 2.25% उछला, टैरिफ का असर सीमित माना जा रहा है।

Nov 26, 2026
शेयर बाजार खुलते ही तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1300 अंक चढ़कर 84000 के पार, निफ्टी भी उछला, तेजी की बड़ी वजह

शेयर बाजार खुलते ही तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1300 अंक चढ़कर 84000 के पार, निफ्टी भी उछला, तेजी की बड़ी वजह

शेयर बाजार में 25 नवंबर को खुलते ही जोरदार तेजी आई। सेंसेक्स 1315 अंक चढ़कर 84000 तक पहुंचा। निफ्टी 450 अंक उछलकर 25733 के पार पहुंचा। जानिए तेजी की वजह क्या है।

Nov 25, 2026
सोमवार की गिरावट के बाद क्या आज लौटेगी बाजार में रौनक? जानिए GIFT Nifty में तेजी के क्या है मायने

सोमवार की गिरावट के बाद क्या आज लौटेगी बाजार में रौनक? जानिए GIFT Nifty में तेजी के क्या है मायने

सोमवार की बड़ी गिरावट के बाद GIFT Nifty करीब 260 अंक के प्रीमियम पर है। क्या आज बाजार संभल पाएगा, या अमेरिकी टेक शेयरों की कमजोरी खेल बिगाड़ेगी।

Nov 25, 2026
Stock Market: Nvidia CEO की वापसी से भारतीय बाजार में तेजी की उम्मीद, 3 वजहों से निवेशकों की नजर बुधवार पर

Stock Market: Nvidia CEO की वापसी से भारतीय बाजार में तेजी की उम्मीद, 3 वजहों से निवेशकों की नजर बुधवार पर

एनवीडिया के CEO जेनसन हुआंग की 11 दिन बाद वापसी ने ग्लोबल शेयर बाजारों में नई हलचल पैदा कर दी है। एशियाई बाजारों में भी तेजी का माहौल रहा। बुधवार को भी शेयर बाजार में तेजी दिखने के आसार हैं।

Nov 24, 2026
Share Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1484 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट; टाटा स्टील पर प्रभाव

Share Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1484 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट; टाटा स्टील पर प्रभाव

भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स 1484 अंक टूटकर 82,436 पर बंद, निफ्टी 25,350 के करीब। जानें बाजार गिरने की वजह, टाटा स्टील और बैंकिंग शेयरों का हाल।

Nov 23, 2026