ऑफलाइन नेविगेशन से लेकर टोल खर्च और पार्किंग लोकेशन तक, कई स्मार्ट सुविधाएं हैं बेहद उपयोगी Google Maps के 8 ऐसे फीचर्स जानिए जो ऑफलाइन नेविगेशन,ट्रिप प्लानिंग को आसान बनाते हैं।
अधिकांश लोग Google Maps का उपयोग केवल रास्ता खोजने के लिए करते हैं, लेकिन अब यह एक स्मार्ट डिजिटल ट्रैवल असिस्टेंट बन चुका है। इसमें कई ऐसे फीचर्स मौजूद हैं, जो यात्रा को आसान, सुरक्षित और समय बचाने वाला बनाते हैं। ऑफलाइन मैप्स, टोल खर्च का अनुमान, पार्किंग लोकेशन सेव करने जैसी सुविधाएं यूजर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही हैं।
बिना इंटरनेट भी करेगा काम
Google Maps का Offline Maps फीचर इंटरनेट न होने पर भी नेविगेशन की सुविधा देता है। यूजर पहले से किसी शहर या क्षेत्र का मैप डाउनलोड कर सकते हैं और बाद में बिना नेटवर्क के भी रास्ता देख सकते हैं।
पार्किंग की टेंशन खत्म
यदि आप अक्सर वाहन पार्क करने के बाद उसकी लोकेशन भूल जाते हैं, तो Parking Location फीचर मददगार साबित हो सकता है। इसके जरिए वाहन पार्क करने की जगह को सेव किया जा सकता है और बाद में सीधे उसी स्थान तक पहुंचा जा सकता है।
परिवार और दोस्तों के साथ ट्रिप प्लानिंग आसान
Group Trip Lists फीचर के माध्यम से परिवार या दोस्तों के साथ घूमने की योजना बनाई जा सकती है। यूजर पसंदीदा स्थानों की सूची बनाकर उसे अन्य लोगों के साथ साझा कर सकते हैं।
पहले से जानें टोल का खर्च
Google Maps अब कई मार्गों पर Toll Cost Estimate की सुविधा भी देता है। यात्रा शुरू करने से पहले ही यूजर अनुमानित टोल शुल्क की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उसी अनुसार रूट का चयन कर सकते हैं।
भीड़भाड़ की जानकारी भी उपलब्ध
Area Busyness फीचर किसी बाजार, मॉल, कैफे या पर्यटन स्थल पर मौजूद भीड़ का अनुमान बताता है। इससे यूजर कम भीड़ वाले समय में अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं।
यात्रा का पूरा रिकॉर्ड रखता है ऐप
Timeline फीचर के जरिए यूजर यह देख सकते हैं कि वे पिछले दिनों किन-किन स्थानों पर गए थे। यह सुविधा तभी काम करती है जब लोकेशन हिस्ट्री सक्रिय हो।
मॉल और एयरपोर्ट के अंदर भी नेविगेशन
Google Maps कई बड़े एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन और शॉपिंग मॉल के Indoor Maps भी उपलब्ध कराता है। इससे किसी इमारत के अलग-अलग फ्लोर और दुकानों की जानकारी आसानी से मिल जाती है।
AI बताएगा कहां जाना बेहतर रहेगा
Know Before You Go फीचर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हजारों रिव्यू का विश्लेषण कर किसी रेस्तरां, होटल या पर्यटन स्थल का सारांश तैयार करता है। इससे यूजर पहले ही जान सकते हैं कि किसी स्थान पर जाने का अनुभव कैसा रहेगा।