Breaking News
  • राहुल राजस्थान से करेंगे पेपरलीक के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत, 17 जून को कोटा में स्टूडेंट सम्मेलन
  • भारतीय मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का टेस्ट कामयाब: 5000km से आ रही मिसाइल को मार गिराएगा
  • फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी
  • अभिषेक बनर्जी के घर रात 3 बजे पुलिस की रेड: चार घंटे तक तलाशी
  • असम: वायुसेना विमान हादसे में पांच जवान शहीद, जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ था AN-32 मालवाहक

होम > धर्म

केदारनाथ में 1.5 लाख श्रद्धालु 5 दिन में

5 दिन में 1.5 लाख श्रद्धालु पहुंचे केदारनाथ: कपाट खुलते ही उमड़ा सैलाब, बद्रीनाथ में भी तेजी से बढ़ रही संख्या

केदारनाथ धाम में 5 दिन में 1.5 लाख श्रद्धालु पहुंचे। भैरवनाथ मंदिर के कपाट खुलने के बाद आरती शुरू, बद्रीनाथ में भी तेजी से बढ़ रही संख्या।


5 दिन में 15 लाख श्रद्धालु पहुंचे केदारनाथ कपाट खुलते ही उमड़ा सैलाब बद्रीनाथ में भी तेजी से बढ़ रही संख्या

 उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में इस बार यात्रा की शुरुआत के साथ ही रिकॉर्ड भीड़ देखने को मिल रही है। सिर्फ 4 दिनों के भीतर करीब 1.5 लाख श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं,कपाट खुलने के बाद से ही यहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। इसी बीच, भैरवनाथ मंदिर के कपाट खुलने के बाद केदारनाथ में सांयकालीन आरती भी शुरू हो गई है, जिससे धार्मिक माहौल और भी भक्तिमय हो गया है। वहीं बद्रीनाथ धाम में भी अब तक 47,884 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

केदारनाथ में क्यों उमड़ी इतनी भीड़?

इस बार केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखा जा रहा है. मौसम अनुकूल होने और व्यवस्थाओं में सुधार के कारण बड़ी संख्या में लोग धाम पहुंच रहे हैं। कपाट खुलने के तुरंत बाद ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, प्रशासन भी भीड़ को संभालने के लिए अतिरिक्त इंतजाम कर रहा है।

भैरवनाथ मंदिर खुलते ही शुरू हुई आरती

केदारनाथ धाम की परंपरा के अनुसार, भैरवनाथ मंदिर के कपाट खुलने के बाद ही सांयकालीन आरती विधिवत शुरू होती है. अब आरती शुरू होने से श्रद्धालुओं को पूर्ण धार्मिक अनुभव मिल रहा है,शाम के समय मंदिर परिसर में विशेष श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। 

बद्रीनाथ में भी बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या

केदारनाथ के साथ-साथ बद्रीनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है अब तक 47,884 लोग यहां दर्शन कर चुके हैं। चारधाम यात्रा के दोनों प्रमुख धामों में बढ़ती भीड़ से साफ है कि इस साल यात्रा रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 

आम श्रद्धालुओं के लिए क्या जरूरी जानकारी?

  • यात्रा से पहले रजिस्ट्रेशन जरूरी

  • मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें

  • प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें

बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सुविधा दोनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

Related to this topic: