Breaking News
  • राहुल राजस्थान से करेंगे पेपरलीक के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत, 17 जून को कोटा में स्टूडेंट सम्मेलन
  • भारतीय मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का टेस्ट कामयाब: 5000km से आ रही मिसाइल को मार गिराएगा
  • फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी
  • अभिषेक बनर्जी के घर रात 3 बजे पुलिस की रेड: चार घंटे तक तलाशी
  • असम: वायुसेना विमान हादसे में पांच जवान शहीद, जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ था AN-32 मालवाहक

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Rajgarh Wedding Bus Accident Kills 3

बारात की खुशियां मातम में बदलीं: राजगढ़ में बस पलटी, दूल्हे की दादी समेत 3 की मौत

राजगढ़ के ब्यावरा में बारातियों से भरी बस खाई में पलट गई। हादसे में दूल्हे की दादी समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हुए हैं। 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है।


बारात की खुशियां मातम में बदलीं राजगढ़ में बस पलटी दूल्हे की दादी समेत 3 की मौत

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में दूल्हे की दादी समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए। इनमें 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है।यह हादसा सुबह करीब 6 बजे काचरी जोड़ के पास हुआ। बस मुरैना के रछेड़ गांव से उज्जैन शादी समारोह में जा रही थी। बस में करीब 70 लोग सवार थे।

ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक को चलते समय झपकी आ गई, जिससे बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस करीब 12 मीटर तक पलटियां खाती हुई दूसरी लेन तक पहुंच गई।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई यात्री सीटों के नीचे दब गए, जबकि कुछ लोग खिड़कियों से बाहर जा गिरे।

दूल्हे की दादी का पैर कटकर दूर जा गिरा

हादसे में दूल्हे की दादी बिटोली देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि उनका पैर कटकर करीब 15 फीट दूर जा गिरा। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।मृतकों में अंशु उर्फ विष्णु तोमर (25) और अभय तोमर (24) भी शामिल हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अभय को समय पर उचित इलाज नहीं मिला, जिसके कारण उसकी जान चली गई।

3 से 9 साल के बच्चे भी घायल

हादसे में घायल लोगों में महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। 3 से 9 साल उम्र के बच्चों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को पहले ब्यावरा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 8 गंभीर घायलों को अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया।

हादसे के बाद ड्राइवर फरार

घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी केएल बंजारे, थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ सहित प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे।राज्यमंत्री नारायण सिंह पवार ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Related to this topic: