Breaking News
  • चीन ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर माना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को मदद दी थी
  • MP कांग्रेस ने बनाई माइनॉरिटी महिलाओं की अलग फोर्स, प्रोजेक्ट M की लॉन्च
  • बिहार में बिजली-पेड़ गिरने से 9 लोगों की मौत: उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में आंधी-बारिश; राजस्थान-एमपी में तापमान 43°C के पार
  • विजय की सरकार बनने पर अब भी पेंच:TVK को 116 विधायकों का समर्थ, आज होने वाली शपथ कैंसिल

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

MP IAS Transfers: 26 Officers, 14 Collectors Chang

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 26 IAS के तबादले, 14 कलेक्टर बदले

मध्यप्रदेश में 26 IAS अफसरों के तबादले, 14 कलेक्टर बदले। प्रियंक मिश्रा बने भोपाल कलेक्टर, कौशलेंद्र विक्रम सिंह CM के सचिव नियुक्त।


mp में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 26 ias के तबादले 14 कलेक्टर बदले

भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने जनगणना प्रक्रिया से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में 14 जिलों के कलेक्टर और एक संभाग आयुक्त शामिल हैं।सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक मजबूती और आगामी प्रक्रियाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

CM सचिव बने कौशलेंद्र विक्रम

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं धार के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को भोपाल का नया कलेक्टर बनाया गया है।इसके अलावा नर्मदापुरम की कलेक्टर सोनिया मीणा को वित्त विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडला के कलेक्टर रहे सोमेश मिश्रा को नर्मदापुरम का नया कलेक्टर बनाया गया है।

CM और मुख्य सचिव की बैठक के बाद फैसला

तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन के बीच विस्तृत चर्चा हुई। यह बैठक अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में आयोजित की गई।बैठक के बाद सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी कर दिए।

महिला अफसरों की मजबूत भागीदारी

इस तबादला सूची में 14 अधिकारियों में से 9 महिला आईएएस शामिल हैं। इनमें शिल्पा गुप्ता, प्रतिभा पाल, सोनिया मीणा, शीतला पटले, नेहा मीना, रानी बाटड, राखी सहाय, शीला दाहिमा और बिदिशा मुखर्जी के नाम प्रमुख हैं।इनमें से पांच महिला अधिकारियों को कलेक्टर पद की जिम्मेदारी दी गई है।

पहली बार जिले की कमान संभालेंगी ये अधिकारी

तीन महिला अधिकारियों को पहली बार कलेक्टर बनाया गया है:

  • राखी सहाय- उमरिया

  • शीला दाहिमा- श्योपुर

  • बिदिशा मुखर्जी- मैहर

वहीं प्रतिभा पाल (सागर) और नेहा मीना (सिवनी) को नए जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पूरी लिस्ट

 

नाम

वर्तमान पदस्थापना

नई पदस्थापना

कृष्ण गोपाल तिवारी

आयुक्त, नर्मदापुरम

आयुक्त, सामाजिक न्याय

शिल्पा गुप्ता

आयुक्त, लोक शिक्षण

सचिव, गृह

अभिषेक सिंह

सचिव, गृह

आयुक्त, लोक शिक्षण

श्रीकांत बनोठ

आयुक्त, T&CP

आयुक्त, नर्मदापुरम

कौशलेन्द्र विक्रम सिंह

कलेक्टर, भोपाल

सचिव, मुख्यमंत्री

रवीन्द्र कुमार चौधरी

कलेक्टर, शिवपुरी

अपर सचिव, NVD

प्रतिभा पाल

कलेक्टर, रीवा

कलेक्टर, सागर

राजीव रंजन मीना

संस्थागत वित्त

कलेक्टर, धार

धरणेन्द्र कुमार जैन

कलेक्टर, उमरिया

अपर सचिव, विमानन

नरेन्द्र सूर्यवंशी

कलेक्टर, बैतूल

कलेक्टर, रीवा

प्रियंक मिश्रा

कलेक्टर, धार

कलेक्टर, भोपाल

सोनिया मीना

कलेक्टर, नर्मदापुरम

अपर सचिव, वित्त

सोमेश मिश्रा

कलेक्टर, मंडला

कलेक्टर, नर्मदापुरम

संदीप जी.आर.

कलेक्टर, सागर

श्रम आयुक्त

शीतला पटले

कलेक्टर, सिवनी

सचिव, MPPSC

नेहा मीना

कलेक्टर, झाबुआ

कलेक्टर, सिवनी

रानी बाटड

कलेक्टर, मैहर

उप सचिव, सहकारिता

सुधीर कोचर

कलेक्टर, दमोह

उप सचिव, मुख्यमंत्री

अर्पित वर्मा

कलेक्टर, श्योपुर

कलेक्टर, शिवपुरी

राखी सहाय

सचिव, MPPSC

कलेक्टर, उमरिया

शीला दाहिमा

उप सचिव, सहकारिता

कलेक्टर, श्योपुर

बिदिशा मुखर्जी

उप सचिव, PHE

कलेक्टर, मैहर

प्रताप नारायण यादव

उप सचिव, मत्स्य

कलेक्टर, दमोह

राहुल घोटे

उप सचिव, NVD

कलेक्टर, मंडला

योगेश भरसट

CEO, आयुष्मान

कलेक्टर, झाबुआ

सौरभ सोनवणे

आयुक्त, नगर निगम

कलेक्टर, बैतूल


 

Related to this topic: