UP Home Guards Get Rs 5 Lakh Cashless Treatment

UP Home Guard Cashless Treatment: यूपी में होमगार्ड जवानों को हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज, परिवार भी पात्र

यूपी के होमगार्ड जवानों और उनके परिवार को अब हर साल 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। सीएम योगी ने योजना को नया नाम दिया। सेवा खत्म होने पर लाभ बंद हो जाएगा।

By : संजय चतुर्वेदी
UP Home Guard Cashless Treatment: यूपी में होमगार्ड जवानों को हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज, परिवार भी पात्र

Home Guard Cashless Treatment

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के होमगार्ड जवानों और उनके परिवार को अब हर साल 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को होमगार्ड विभाग की पहले से चल रही कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था को मुख्यमंत्री होमगार्ड्स कैशलेस चिकित्सा योजना नाम दिया। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने इसकी जानकारी दी।

किन्हें मिलेगा लाभ

योजना में होमगार्ड स्वयंसेवक, अवैतनिक अधिकारी और उनके आश्रित शामिल होंगे। स्टेट एजेंसी फॉर कम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज यानी साचीज के जरिए प्रति परिवार हर साल 5 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा दी जाएगी।

कहां होगा इलाज

लाभार्थी सरकारी अस्पतालों के साथ साचीज से जुड़े निजी अस्पतालों में भी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत इलाज करा सकेंगे।

सेवा खत्म होने पर नहीं मिलेगा फायदा

यह सुविधा होमगार्ड स्वयंसेवकों और अवैतनिक अधिकारियों को सिर्फ सेवाकाल में मिलेगी। सेवा समाप्त होने के बाद वे योजना के पात्र नहीं रहेंगे और उनका आयुष्मान कार्ड भी निरस्त कर दिया जाएगा। यानी रिटायरमेंट या सेवा खत्म होने के बाद कैशलेस इलाज जारी नहीं रहेगा। सरकार के इस फैसले से गंभीर बीमारी या अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में होमगार्ड जवानों और उनके परिवारों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

NCP Support Parisiman Bill: परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का समर्थन, पक्ष में वोट करेंगे सांसद

NCP Support Parisiman Bill: परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का समर्थन, पक्ष में वोट करेंगे सांसद

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार को शरद पवार की पार्टी का साथ मिल गया है। एनसीपी शरद पवार गुट के सांसद संसद में बिल के पक्ष में वोट करेंगे।<br/>

Nov 27, 2026
Parisiman Bill Distributed: सांसदों को मिली परिसीमन बिल की कॉपी, लोकसभा में 815 सीटों का प्रस्ताव, विपक्ष का रुख क्या?

Parisiman Bill Distributed: सांसदों को मिली परिसीमन बिल की कॉपी, लोकसभा में 815 सीटों का प्रस्ताव, विपक्ष का रुख क्या?

सांसदों को परिसीमन बिल की कॉपी मिल गई है। प्रस्ताव में लोकसभा की 815 सीटें, 33 प्रतिशत महिला आरक्षण और 2051 तक परिसीमन फ्रीज करने का प्रावधान है।<br/>

Nov 27, 2026
CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का वांटेड विकास अग्रवाल UAE से भारत लाया गया, करोड़ों के खेल का आरोप

CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का वांटेड विकास अग्रवाल UAE से भारत लाया गया, करोड़ों के खेल का आरोप

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में वांटेड विकास अग्रवाल को CBI UAE से भारत लाई। उसे सिंडिकेट का खजांची बताया गया है। 1280 करोड़ की गड़बड़ी का आरोप है, जल्द छत्तीसगढ़ लाया जाएगा।

Nov 27, 2026
BJP Two Day Workshop: भाजपा का दो दिन का वर्कशॉप शुरू, उद्घाटन सत्र में पहुंचे पीएम मोदी

BJP Two Day Workshop: भाजपा का दो दिन का वर्कशॉप शुरू, उद्घाटन सत्र में पहुंचे पीएम मोदी

दिल्ली के पूसा में भाजपा का दो दिन का वर्कशॉप शुरू हुआ। पीएम मोदी उद्घाटन सत्र में पहुंचे। राष्ट्रीय पदाधिकारी और राज्यों के प्रभारी संगठन मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

Nov 27, 2026
Code of Conduct: छत्तीसगढ़ में दिसंबर के पहले हफ्ते लग सकती है आचार संहिता, 4 निगमों में होने है चुनाव

Code of Conduct: छत्तीसगढ़ में दिसंबर के पहले हफ्ते लग सकती है आचार संहिता, 4 निगमों में होने है चुनाव

छत्तीसगढ़ में 2 या 3 दिसंबर को चुनाव की तारीखों का ऐलान और आचार संहिता लागू हो सकती है। बिरगांव, भिलाई समेत 4 निगमों में वोट पड़ेंगे। 30 नवंबर को अंतिम वोटर लिस्ट आएगी।

Nov 27, 2026