Chhattisgarh code of conduct likely in December

Code of Conduct: छत्तीसगढ़ में दिसंबर के पहले हफ्ते लग सकती है आचार संहिता, 4 निगमों में होने है चुनाव

छत्तीसगढ़ में 2 या 3 दिसंबर को चुनाव की तारीखों का ऐलान और आचार संहिता लागू हो सकती है। बिरगांव, भिलाई समेत 4 निगमों में वोट पड़ेंगे। 30 नवंबर को अंतिम वोटर लिस्ट आएगी।

By : संजय चतुर्वेदी
Code of Conduct: छत्तीसगढ़ में दिसंबर के पहले हफ्ते लग सकती है आचार संहिता, 4 निगमों में होने है चुनाव

Chhattisgarh Local Body Election

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिसंबर के पहले हफ्ते में आचार संहिता लग सकती है। नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हैं। इसके साथ ही अब नजर राज्य निर्वाचन आयोग के ऐलान पर है।

अधिकारियों के मुताबिक राज्य निर्वाचन आयुक्त 2 या 3 दिसंबर को चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकते हैं। इसी के साथ आचार संहिता लागू करने के निर्देश भी जारी हो सकते हैं। 30 नवंबर के मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। मतदान दिसंबर के अंतिम सप्ताह में हो सकता है।

चार नगर निगमों में होगा मतदान

बिरगांव, भिलाई, भिलाई-चरोदा और रिसाली नगर निगमों के साथ अन्य नगरीय निकायों में वोट पड़ेंगे। राजनीतिक दलों ने उम्मीदवार चयन बोर्ड और वार्ड स्तर के समीकरण बैठाने शुरू कर दिए हैं।

कुल 1231 पदों पर चुनाव

नगरीय निकायों में 417 पदों पर मतदान होगा। इनमें महापौर के 4, अध्यक्ष के 13 और पार्षद के 400 पद हैं। उपचुनाव में अध्यक्ष का एक और पार्षद के 6 अलग हैं। पंचायतों में 814 पदों पर चुनाव होगा। इनमें जनपद सदस्य का 1, सरपंच के 92 और पंच के 721 पद शामिल हैं। 

देरी हुई तो बैठेंगे प्रशासक 

कार्यक्रम जारी होने में देरी हुई तो कुछ निकायों में प्रशासक बैठाने पड़ सकते हैं। 2021 में नवंबर के आखिरी हफ्ते में कार्यक्रम आया था और 20 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। यानी अधिसूचना से मतदान तक करीब 23 दिन लगे थे।

बिरगांव में कहां लगेगी आचार संहिता

बिरगांव नगर निगम 36.85 वर्ग किमी में फैला है और 2014 में बना था। इसमें 40 वार्ड हैं। आचार संहिता इन्हीं वार्डों वाले निगम क्षेत्र में लगेगी, पूरे रायपुर जिले में अपने आप इसका दायरा नहीं बढ़ेगा। इसके अलावा उरला, बोरझरा, अछोली, रांवांभाठा, उरकुरा, बीरगांव और सरोरा के निगम क्षेत्र में आने वाले हिस्से आचार संहिता के दायरे में रहेंगे।

संबंधित सामग्री

CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का वांटेड विकास अग्रवाल UAE से भारत लाया गया, करोड़ों के खेल का आरोप

CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का वांटेड विकास अग्रवाल UAE से भारत लाया गया, करोड़ों के खेल का आरोप

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में वांटेड विकास अग्रवाल को CBI UAE से भारत लाई। उसे सिंडिकेट का खजांची बताया गया है। 1280 करोड़ की गड़बड़ी का आरोप है, जल्द छत्तीसगढ़ लाया जाएगा।

Nov 27, 2026
BJP Two Day Workshop: भाजपा का दो दिन का वर्कशॉप शुरू, उद्घाटन सत्र में पहुंचे पीएम मोदी

BJP Two Day Workshop: भाजपा का दो दिन का वर्कशॉप शुरू, उद्घाटन सत्र में पहुंचे पीएम मोदी

दिल्ली के पूसा में भाजपा का दो दिन का वर्कशॉप शुरू हुआ। पीएम मोदी उद्घाटन सत्र में पहुंचे। राष्ट्रीय पदाधिकारी और राज्यों के प्रभारी संगठन मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

Nov 27, 2026
Mahadev Satta Case में ED की रेड: दुबई में सौरभ की शादी कराने वाले कैटरर के ठिकानों पर छापा

Mahadev Satta Case में ED की रेड: दुबई में सौरभ की शादी कराने वाले कैटरर के ठिकानों पर छापा

महादेव सट्टा केस में ED ने दिल्ली के कैटरर राहुल मक्कर और कारोबारी शेली ग्रोवर के ठिकानों पर छापा मारा। रायपुर, भिलाई और धमतरी में भी एक साथ कार्रवाई हुई।

Nov 27, 2026
Share Bazar Crash: सेंसेक्स 989 अंक गिरकर 83,339 पर बंद, निफ्टी भी 277 अंक लुढ़का, अचानक गिरावट की वजह क्या?

Share Bazar Crash: सेंसेक्स 989 अंक गिरकर 83,339 पर बंद, निफ्टी भी 277 अंक लुढ़का, अचानक गिरावट की वजह क्या?

शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट रही। सेंसेक्स 989 अंक टूटकर 83339 और निफ्टी 277 अंक गिरकर 25607 पर बंद हुआ। ट्रेड डील, कच्चे तेल और ब्याज दर की चिंता ने बाजार को कमजोर किया।<br/>

Nov 27, 2026
UP 28 IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में तबादला एक्सप्रेस; 28 IPS अधिकारियों के तबादले

UP 28 IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में तबादला एक्सप्रेस; 28 IPS अधिकारियों के तबादले

यूपी सरकार ने प्रशासनिक कसावट लाने के लिए 28 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इसमें चार साल से जमें अफसर शामिल हैं। वहीं, कई जिलों के एसएसपी भी बदले।

Nov 27, 2026