UP IPS Transfer: Laxmi Singh Now Ghaziabad CP

UP 28 IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में तबादला एक्सप्रेस; 28 IPS अधिकारियों के तबादले

यूपी सरकार ने प्रशासनिक कसावट लाने के लिए 28 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इसमें चार साल से जमें अफसर शामिल हैं। वहीं, कई जिलों के एसएसपी भी बदले।

By : संजय चतुर्वेदी
UP 28 IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में तबादला एक्सप्रेस; 28 IPS अधिकारियों के तबादले

uttar pradesh IPS Transfer

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ। शासन ने यूपी आईपीएस तबादले की सूची जारी कर 28 अफसरों की तैनाती बदल दी। इनमें नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज और वाराणसी के पुलिस कमिश्नर भी शामिल हैं।

नोएडा और गाजियाबाद के कमिश्नर आपस में बदले

गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ अब गौतमबुद्धनगर यानी नोएडा के नए कमिश्नर होंगे। नोएडा की कमान पिछले चार साल से लक्ष्मी सिंह के पास थी। अब उन्हें गाजियाबाद भेजा गया है।

लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज में नए चेहरे

लखनऊ जोन के एडीजी प्रवीण कुमार को बरेली जोन भेजा गया है। उनकी जगह बरेली के एडीजी रमित शर्मा लखनऊ जोन संभालेंगे। लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस को वाराणसी का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। अलीगढ़ रेंज के डीआईजी प्रभाकर चौधरी को लखनऊ रेंज की जिम्मेदारी मिली है। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया को एडीजी स्थापना बनाया गया है। वाराणसी के कमिश्नर मोहित अग्रवाल अब प्रयागराज के कमिश्नर होंगे। सहारनपुर रेंज के डीआईजी अभिषेक सिंह को आगरा और आगरा के डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय को अलीगढ़ भेजा गया है। तकनीकी सेवाएं के डीआईजी आशीष तिवारी सहारनपुर रेंज के नए डीआईजी होंगे।

एसएसपी, डीसीपी और पीएसी में भी बदलाव

अयोध्या के एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर को मुरादाबाद और मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल को अयोध्या भेजा गया है। गौतमबुद्धनगर की डीसीपी सुनीति को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में एसपी बनाया गया है। डीसीपी प्रीति यादव को 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा का सेनानायक बनाया गया है। कानपुर नगर के डीसीपी दिनेश त्रिपाठी प्रयागराज कमिश्नरेट भेजे गए हैं। प्रयागराज के डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत को कानपुर नगर की जिम्मेदारी मिली है।

पीएसी की कई वाहिनियों के सेनानायक भी इधर से उधर हुए हैं-

आकाश तोमर मुरादाबाद की पुलिस अकादमी में एसपी बने हैं

अमित कुमार प्रथम को ईओडब्ल्यू का एसपी बनाया गया है।

नरेंद्र कुमार सिंह सीतापुर पीटीसी के एसपी होंगे।

डॉ अनिल कुमार पांडेय को एसपी कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं बनाया गया है।

त्रिभुवन सिंह जीआरपी मुख्यालय लखनऊ और राजेश कुमार श्रीवास्तव अभिसूचना मुख्यालय में एसपी बने हैं।

सुशील कुमार शुक्ला को पीटीएस गोरखपुर और अजीत कुमार सिन्हा को यूपी पावर कॉरपोरेशन में एसपी बनाया गया है।

तीन अफसरों के पुराने तबादले रद्द

इसी आदेश में तीन अफसरों के पहले जारी तबादले रद्द कर दिए गए हैं। पुनीत द्विवेदी अब एडीसीपी गाजियाबाद, नीतू एडीसीपी लखनऊ और अमित कुमावत एडीसीपी आगरा रहेंगे। पहले इन्हें लखनऊ, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में तैनात किया गया था।


 

संबंधित सामग्री

CG Civic Election: छत्तीसगढ़ में सत्ता का सेमीफाइनल, 17 निकायों और अहिवारा सीट पर भाजपा-कांग्रेस की जंग

CG Civic Election: छत्तीसगढ़ में सत्ता का सेमीफाइनल, 17 निकायों और अहिवारा सीट पर भाजपा-कांग्रेस की जंग

छत्तीसगढ़ में दिसंबर में 17 निकायों के चुनाव और अहिवारा सीट पर उपचुनाव होना है। इसे साय सरकार के तीन साल का सेमीफाइनल माना जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों की परीक्षा है।

Nov 26, 2026
Ind VS Sri Lanka: सेमीफाइनल में भारत-ए की श्रीलंका-ए से भिड़ंत, तिलक ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

Ind VS Sri Lanka: सेमीफाइनल में भारत-ए की श्रीलंका-ए से भिड़ंत, तिलक ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में भारत-ए ने श्रीलंका-ए के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। तनुश कोटियन का डेब्यू, प्लेइंग इलेवन में अभिषेक और वैभव भी।

Nov 26, 2026
Naxalite Dump Recover: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ी चोट, 13 लाख के दो ईनामी सरेंडर, डंप से नकदी-हथियार बरामद

Naxalite Dump Recover: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ी चोट, 13 लाख के दो ईनामी सरेंडर, डंप से नकदी-हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ में 13 लाख के दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर में सरेंडर किया। सुकमा में हथियार और बीजापुर में 39.77 लाख रुपये नकद बरामद हुए।

Nov 26, 2026
दंदरौआ धाम में बोले कथा व्यास स्वामी राघवाचार्य; 'जब सभी संस्कारवान होंगे तभी बचेगा सनातन'

दंदरौआ धाम में बोले कथा व्यास स्वामी राघवाचार्य; 'जब सभी संस्कारवान होंगे तभी बचेगा सनातन'

भिण्ड के दंदरौआ धाम में 30वें वार्षिक महोत्सव के दौरान कथा व्यास स्वामी राघवाचार्य ने कहा कि सभी लोग संस्कारवान होंगे तभी सनातन बचेगा। उन्होंने भक्ति और संस्कारों पर जोर दिया।

Nov 26, 2026
केंद्र और मध्य प्रदेश के बीच कृषि व ग्रामीण विकास पर महामंथन; योजनाओं को तेज गति देने का रोडमैप तैयार

केंद्र और मध्य प्रदेश के बीच कृषि व ग्रामीण विकास पर महामंथन; योजनाओं को तेज गति देने का रोडमैप तैयार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली के कृषि भवन में बैठक की। खेती, ग्रामीण विकास और लखपति दीदी जैसी योजनाओं की समीक्षा हुई।

Nov 26, 2026