Surajpur Pwd Road construction without remove pole

Pole On Middle Of Road: सूरजपुर में PWD का कमाल! बिजली के खंभे हटाए बिना बनी 3.69 करोड़ की सीसी सड़क

सूरजपुर में लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे सड़क निर्माण को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पोल हटाए बिना 3.69 करोड़ की लागत सड़क का सीसी निर्माण कर दिया।

By : संजय चतुर्वेदी
Pole On Middle Of Road: सूरजपुर में PWD का कमाल! बिजली के खंभे हटाए बिना बनी 3.69 करोड़ की सीसी सड़क

Surajpur Road Construction Middle of Pole

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में करोड़ों रुपये की लागत से बन रही एक सीसी सड़क इन दिनों सवालों के साथ चर्चाओं में है। आरोप है कि सड़क के बीचोबीच लगे चालू बिजली के खंभों को हटाए बिना ही उनके चारों ओर सीसी की ढलाई कर दी गई। यानी जहां से वाहन गुजरने हैं, वहीं खंभे सीना तानकर खड़े हैं।

कहां बन रही है सड़क

जानकारी के अनुसार, यह सड़क उमापुर-पण्डरीपानी चौक से जयपुर मिडिल स्कूल (कोरिया सीमा) तक करीब चार किलोमीटर लंबी है। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग संभाग सूरजपुर के तहत हो रहा है।

369.93 लाख की स्वीकृति, बिलासपुर की फर्म को जिम्मा

इस काम के लिए शासन ने 369.93 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। अनुबंध के अनुसार निर्माण की जिम्मेदारी बिलासपुर की मेसर्स अनिल बिल्डकॉन को सौंपी गई है। इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद निर्माण स्थल की स्थिति विभागीय निगरानी और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।

सुरक्षा और गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल

सड़क के बीच खंभे रह जाने से निर्माण की तकनीकी गुणवत्ता तो सवालों में है ही, राहगीरों और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। आरोप है कि खंभों को हटाने या सुरक्षित व्यवस्था करने के बजाय आसपास ही ढलाई कर दी गई।

धूल से परेशानी, पानी का छिड़काव नहीं

शिकायत यह भी है कि जीएसबी कार्य के बाद सड़क पर लगातार धूल उड़ रही है। इससे आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद निर्माण स्थल पर पानी का छिड़काव नहीं कराया जा रहा। काम की रफ्तार भी काफी धीमी बताई गई है, जिससे लोगों की दिक्कत बढ़ती जा रही है।

विभाग और ठेकेदार का पक्ष नहीं आया

फिलहाल इन आरोपों पर लोक निर्माण विभाग या ठेकेदार की ओर से कोई जवाब सामने नहीं आया है। अब नजर इस पर रहेगी कि सड़क के बीच खड़े इन खंभों को लेकर विभाग क्या कदम उठाता है। इस मामले को कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी अविनाश साहू ने उठाते हुए स्वतंत्र तकनीकी जांच, जांच पूरी होने तक भुगतान रोकने और लापरवाही साबित होने पर ठेकेदार व जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित सामग्री

Drone Show:ड्रोन शो में दिखी गुरुओं की विरासत, कपालमोचन से CM सैनी के ऐलान: धर्मशालाओं को 2 करोड़

Drone Show:ड्रोन शो में दिखी गुरुओं की विरासत, कपालमोचन से CM सैनी के ऐलान: धर्मशालाओं को 2 करोड़

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार देर शाम यमुनानगर के कपालमोचन में राज्य स्तरीय समारोह में पहुंचे।

Nov 24, 2026
Vaibhav Double Century: 53 गेंद, 28 छक्के और 204 रन! 16 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार दोहरा, भारत जीता मैच

Vaibhav Double Century: 53 गेंद, 28 छक्के और 204 रन! 16 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार दोहरा, भारत जीता मैच

दोहा में खेले गए राइजिंग स्टार्स एशिया कप के मुकाबले में भारत ए ने यूएई को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। जीत के हीरो रहे 16 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में दोहरा जमाया।

Nov 24, 2026
IT Raid: रायपुर में 18 बैंक लॉकर खुले तो निकला 20 करोड़ का सोना-चांदी, PRA और बर्बरीक ग्रुप पर IT का शिकंजा

IT Raid: रायपुर में 18 बैंक लॉकर खुले तो निकला 20 करोड़ का सोना-चांदी, PRA और बर्बरीक ग्रुप पर IT का शिकंजा

पीआरए और बर्बरीक ग्रुप से जुड़े कारोबारियों पर आयकर विभाग की कार्रवाई में बड़ी बरामदगी हुई है। चार राज्यों के 50 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी के बाद विभाग ने रायपुर के विभिन्न बैंकों के 18 लॉकर खुलवाए।

Nov 24, 2026
बालाघाट के खेत से मिलीं तीन बोरियां;खोलते ही 4 करोड़ देख चकराए अधिकारी, जांच में नागपुर का लूट कनेक्शन

बालाघाट के खेत से मिलीं तीन बोरियां;खोलते ही 4 करोड़ देख चकराए अधिकारी, जांच में नागपुर का लूट कनेक्शन

महाराष्ट्र के नागपुर में पांच दिन पहले हुई बड़ी लूट का सिरा अब मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले तक पहुंच गया है। नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की निशानदेही पर वारासिवनी तहसील के ग्राम डोरली पहुंची।