क्रिकेट। कतर की राजधानी दोहा में भारत और यूएई के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में एक ऐसा नाम लगातार गूंजा जिसनें हर किसी को हैरान कर दिया। वहीं, फैंस तो उसके और दीवाने हो गए। दरअसल, मंगलवार के दिन खेले गए राइजिंग स्टार्स एशिया कप में इंडिया ने यूएई को 7 विकेट से हराकर सेमी फाइनल में जगह पक्की कर ली। 50 ओवर में 250 रनों का लक्ष्य टीम ने महज 14.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस जीत के हीरो 16 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी रहे। उन्होंने 53 गेंदों में 204 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।
पहले भाटिया के शतक से यूएई का 249 का स्कोर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 249 रन बनाए। टीम की पारी की जान रहे हरप्रीत सिंह भाटिया, जिन्होंने 130 रनों की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनकर स्कोर तक पहुंचाया।
पहली ही गेंद से वैभव का हमला जारी
वहीं, 250 रनों का पीछा करने उतरी भारत ए की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। वैभव ने यूएई के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उनके बल्ले से सात चौके और 28 छक्के निकले। यानी 204 में से 172 रन सिर्फ छक्कों और चौकों से आए।
तीन विकेट पर 254 बनते ही सेमीफाइनल का टिकट पक्का
वैभव की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ए ने 14.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 254 रन बना लिए। इस जीत के साथ टीम ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब सबकी नजरें नॉकआउट में वैभव के बल्ले पर रहेंगी।