shivraj-singh-chouhan-gurudwara-ber-sahib

शिवराज सिंह चौहान बेर साहिब में नतमस्तक, गुरु नानक जयंती पर बताया 'नाम जपो, कीरत करो, वंड चखो' का महत्व

गुरु नानक जयंती और प्रकाश पर्व के मौके पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार सुबह पंजाब के कपूरथला जिले में सुल्तानपुर लोधी स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब पहुंचे।

By : स्वदेश डेस्क
शिवराज सिंह चौहान बेर साहिब में नतमस्तक, गुरु नानक जयंती पर बताया 'नाम जपो, कीरत करो, वंड चखो' का महत्व

union Minister Shivraj Singh Chouhan punjab Visit

चंडीगढ़। पंजाब के कपूरथला जिले के ​सुल्तानपुर लोधी (पंजाब) में गुरु नानक जयंती व प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पंजाब प्रवास के दौरान ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में श्रद्धापूर्वक मत्था टेका। इतना ही नहीं उन्होंने गुरु घर में अरदास कर देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की तथा संगत के साथ मिलकर सेवा कार्य में भाग लिया।

देश की खुशहाली के लिए अरदास, मिला सिरोपा

​निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार सुबह कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी स्थित इस पावन गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। गुरु नानक जयंती के इस विशेष दिन परिसर में प्रवेश करने के पश्चात उन्होंने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और संगत के बीच बैठकर पावन गुरुबाणी का श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने सिख परंपरा और मर्यादा के अनुरूप गुरु घर की सेवा में अपना योगदान दिया। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से केंद्रीय मंत्री को पारंपरिक रूप से सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।

"बहुत दिनों से थी इच्छा, आज साध पूरी हुई"

​दर्शन और सेवा के पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी आध्यात्मिक अनुभूति साझा की। अपने संबोधन की शुरुआत 'सतनाम वाहेगुरु, वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह' के जयघोष के साथ करते हुए उन्होंने कहा कि वह स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने कहा कि बहुत दिनों से उनकी इच्छा थी कि सुल्तानपुर लोधी की उस पावन धरा के दर्शन करें, जहां बाबा गुरु नानक देव जी ने 14 वर्ष, 9 महीने और 13 दिन तपस्या की, पवित्र बेईं नदी में अलोप होकर पुनः प्रकट हुए और मानवता को 'एक ओंकार' का उद्घोष दिया। आज उनकी वह साध पूरी हुई है और वह स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं।

"परमात्मा एक है, हम सब उसी की संतान"

​गुरु साहिब की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए श्री चौहान ने कहा कि बाबा गुरु नानक देव जी ने 'एक ओंकार' के माध्यम से यह संदेश दिया है कि परमात्मा एक है और हम सब उसी की संतान हैं। उन्होंने कहा कि हमें गुरु साहिब के तीन मूल संदेशों- 'नाम जपो, कीरत करो और वंड चखो' से सीधा नाता जोड़ना चाहिए। इसका अर्थ है कि हम ईमानदारी से मेहनत कर अपनी आजीविका चलाएं, जो कुछ भी है उसे मिल-बांट कर खाएं, आपस में प्रेम, स्नेह व भाईचारा बनाए रखें तथा मां, बहन और बेटी का सदैव सम्मान करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बाबा गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं में ही दुनिया की समस्त समस्याओं का समाधान निहित है और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।

क्यों खास है गुरुद्वारा श्री बेर साहिब

​उल्लेखनीय है कि सुल्तानपुर लोधी स्थित गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सिख धर्म के अत्यंत पवित्र और ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। धार्मिक मान्यताओं और इतिहास के अनुसार, प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी ने इसी पावन भूमि पर स्थित बेर (बेरी) के वृक्ष के नीचे बैठकर ईश्वर की आराधना की थी, यहीं उन्हें आत्मज्ञान की प्राप्ति हुई थी और यहीं से उन्होंने संपूर्ण मानवता को जोड़ने वाले 'मूल मंत्र' का प्रथम बार उच्चारण किया था। गुरु नानक जयंती व प्रकाश पर्व के इस शुभ दिन तपोभूमि पर पहुंचकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने गुरु साहिब के मानवता, आपसी भाईचारे और निःस्वार्थ सेवा के संदेशों को नमन किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

संबंधित सामग्री

ICC Ban On Saliva: भारतीय कप्तान गिल को ICC  से बड़ा झटका!  बॉल पर लार बैन वाले मामले में करारा जवाब

ICC Ban On Saliva: भारतीय कप्तान गिल को ICC से बड़ा झटका! बॉल पर लार बैन वाले मामले में करारा जवाब

गेंद पर लार लगाने पर लगी रोक हटाने की भारतीय कप्तान शुभमन गिल की मांग के बावजूद आईसीसी फिलहाल अपने फैसले पर अडिग है। परिषद का इस नियम की समीक्षा करने का कोई इरादा नहीं है।

Nov 24, 2026
पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! 6 साल बाद फिर एक हुए भाजपा और शिरोमणि अकाली दल, 2027 का चुनाव मिलकर लड़ेंगे

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! 6 साल बाद फिर एक हुए भाजपा और शिरोमणि अकाली दल, 2027 का चुनाव मिलकर लड़ेंगे

पंजाब की राजनीति में करीब छह साल बाद पुरानी दोस्ती फिर लौट आई है। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर नई दिल्ली में हुई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने घोषणा की।

Nov 24, 2026
सरोवर में झिलमिलाती रोशनी, दरबार साहिब में गूंजती गुरुवाणी; प्रकाश पर्व पर दिखी अलौकिक छटा

सरोवर में झिलमिलाती रोशनी, दरबार साहिब में गूंजती गुरुवाणी; प्रकाश पर्व पर दिखी अलौकिक छटा

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला

Nov 24, 2026
Mahadev Satta Case: महादेव सट्टा केस में 15 करोड़ की रिश्वत का आरोप; दुबई भागने की तैयारी कर रहा वकील गिरफ्तार

Mahadev Satta Case: महादेव सट्टा केस में 15 करोड़ की रिश्वत का आरोप; दुबई भागने की तैयारी कर रहा वकील गिरफ्तार

महादेव ऑनलाइनल सट्टा एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को गिरफ्तार किया है। उसे मुंबई एयरपोर्ट से विदेश भागने की तैयारी में था।

Nov 23, 2026
MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के छात्र ध्यान दें! 2 नंबर वाले सवालों में खत्म हुआ विकल्प, छात्रों की बढ़ी चुनौती

MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के छात्र ध्यान दें! 2 नंबर वाले सवालों में खत्म हुआ विकल्प, छात्रों की बढ़ी चुनौती

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में इस साल प्रश्नपत्र के पैटर्न में बदलाव किया गया है। नए नियम के तहत दो अंक वाले प्रश्नों में मिलने वाला इंटरनल ऑप्शन खत्म कर दिया।

Nov 23, 2026