mp-board-exam-2027-pattern-change

MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के छात्र ध्यान दें! 2 नंबर वाले सवालों में खत्म हुआ विकल्प, छात्रों की बढ़ी चुनौती

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में इस साल प्रश्नपत्र के पैटर्न में बदलाव किया गया है। नए नियम के तहत दो अंक वाले प्रश्नों में मिलने वाला इंटरनल ऑप्शन खत्म कर दिया।

By : संजय चतुर्वेदी
MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के छात्र ध्यान दें! 2 नंबर वाले सवालों में खत्म हुआ विकल्प, छात्रों की बढ़ी चुनौती

MP Board Exam Pattern Change

भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए इस साल एक अहम बदलाव किया गया है। परीक्षा में अब दो अंक वाले प्रश्नों में इंटरनल ऑप्शन यानी आंतरिक विकल्प नहीं मिलेगा। ऐसे में विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र में दिए गए सवालों का जवाब देना होगा और किसी प्रश्न को छोड़कर दूसरा विकल्प चुनने की सुविधा नहीं रहेगी।

दरअसल, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के बदले हुए प्रश्नपत्र पैटर्न के अनुसार, तीन और चार अंक वाले प्रश्नों में पहले की तरह आंतरिक विकल्प उपलब्ध रहेंगे। यह बदलाव सत्र 2026-27 की बोर्ड परीक्षाओं में लागू होगा। परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होने वाली हैं।

2 नंबर के सवालों में नहीं मिलेगी दूसरी पसंद

अब तक विद्यार्थी दो अंक वाले प्रश्नों में इंटरनल चॉइस मिलने पर अपनी तैयारी के अनुसार सवाल चुन सकते थे। लेकिन नए पैटर्न में यह सुविधा समाप्त कर दी गई है। यदि विद्यार्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं जानते, तो उनके पास उसी अंक का दूसरा प्रश्न चुनने का विकल्प नहीं होगा। इस बदलाव के बाद छात्रों को परीक्षा की तैयारी करते समय ज्यादा सतर्क रहना होगा। किसी अध्याय को कमजोर समझकर छोड़ना या सिर्फ महत्वपूर्ण सवालों को तैयार करना नुकसानदायक हो सकता है। छोटे प्रश्नों में भी पूरे पाठ्यक्रम से सवाल पूछे जाने की संभावना को ध्यान में रखकर पढ़ाई करनी होगी।

3 और 4 नंबर के प्रश्नों में विकल्प बरकरार

बोर्ड ने सभी प्रश्नों से आंतरिक विकल्प समाप्त नहीं किए गए हैं। तीन अंक वाले लघु उत्तरीय और चार अंक वाले दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में विद्यार्थियों को पहले की तरह विकल्प मिलते रहेंगे। इसके अलावा एनएसक्यूएफ यानी कौशल आधारित विषयों में पांच अंक वाले दीर्घ उत्तरीय और सात अंक वाले निबंधात्मक प्रश्नों में भी आंतरिक विकल्प की सुविधा दी जाएगी। इस तरह विद्यार्थियों को बड़े प्रश्नों में अपनी तैयारी के अनुसार उत्तर चुनने का अवसर मिलेगा।

ग्वालियर में 52 हजार से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा देंगे

ग्वालियर जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 52 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होने जा रहे हैं। परीक्षा में होने वाले बदलाव को देखते हुए विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की रणनीति में भी बदलाव करना होगा। ऐसे में अब सिर्फ महत्वपूर्ण प्रश्नों की सूची तैयार करने के बजाय सभी अध्यायों के छोटे प्रश्न, परिभाषाएं, सूत्र, तथ्य और मुख्य अवधारणाओं पर ध्यान देना जरूरी होगा। दो अंक वाले प्रश्नों के उत्तर कम शब्दों में सटीक लिखने का अभ्यास विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी रहेगा।

नए ब्लूप्रिंट और सैंपल पेपर का इंतजार

बदले हुए परीक्षा पैटर्न के बीच विद्यार्थी नए ब्लूप्रिंट और मॉडल सैंपल पेपर का इंतजार कर रहे हैं। ब्लूप्रिंट से विषयवार अंक विभाजन और प्रश्नों की संरचना समझने में मदद मिलेगी। वहीं, सैंपल पेपर हल करने से विद्यार्थियों को नए पैटर्न के अनुरूप परीक्षा का अभ्यास करने का मौका मिलेगा।

विद्यार्थी तैयारी कैसे करें?

बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने के लिए अब पूरे सिलेबस पर पकड़ बनाना जरूरी है। रोजाना दो अंक वाले प्रश्नों का अभ्यास करें, समय सीमा में पेपर हल करने की आदत डालें  और कमजोर विषयों को नजरअंदाज न करें। नए पैटर्न में वही विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे, जिनकी तैयारी पूरे पाठ्यक्रम पर आधारित होगी। इसलिए परीक्षा से पहले किसी भी अध्याय को छोड़ने के बजाय नियमित रिवीजन और लिखित अभ्यास पर जोर देना ही सबसे बेहतर रणनीति होगी।

संबंधित सामग्री

CM Saini News: गुरुग्राम में पंचायती राज सम्मेलन: सीएम सैनी बोले, पंचायतें और नगर निकाय खुद बनाएं आय के नए स्रोत

CM Saini News: गुरुग्राम में पंचायती राज सम्मेलन: सीएम सैनी बोले, पंचायतें और नगर निकाय खुद बनाएं आय के नए स्रोत

गुरुग्राम में राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ कर सीएम सैनी बोले, पंचायतें और नगर निकाय आय के नए स्रोत बनाएं। पानी के बिल पर मिलेगी मैचिंग ग्रांट।

Nov 23, 2026
समरसता संकल्प यात्रा: 25 नवंबर को उमरी में सीएम सैनी की जनसभा, 8 जिलों से गुजरेगी यात्रा

समरसता संकल्प यात्रा: 25 नवंबर को उमरी में सीएम सैनी की जनसभा, 8 जिलों से गुजरेगी यात्रा

रविदास जयंती वर्ष की समरसता संकल्प यात्रा हरियाणा में 25, 26, 28 नवंबर को निकलेगी। 25 नवंबर को उमरी में सीएम सैनी की जनसभा, मंत्री गंगवा ने बताया।

Nov 23, 2026
Tribal Leader Injured: फिसलकर घायल हुए पूर्व सांसद नंदकुमार साय, हेलीकॉप्टर में साथ लेकर रायपुर पहुंचे CM साय

Tribal Leader Injured: फिसलकर घायल हुए पूर्व सांसद नंदकुमार साय, हेलीकॉप्टर में साथ लेकर रायपुर पहुंचे CM साय

मशहूर आदिवासी नेता और पूर्व सांसद नंदकुमार साय फिसलकर घायल हो गए। सीएम विष्णुदेव साय उन्हें अपने साथ जशपुर से हेलीकॉप्टर में रायपुर लाए।

Nov 23, 2026
हरियाणा स्टेट-डे पर सीएम सैनी बोले, 2.91 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, अप्रैल में गुरुग्राम में होगा समिट

हरियाणा स्टेट-डे पर सीएम सैनी बोले, 2.91 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, अप्रैल में गुरुग्राम में होगा समिट

भारत मंडपम में हरियाणा स्टेट-डे पर सीएम नायब सैनी ने कहा, निवेश सर्वोच्च प्राथमिकता। 2.91 लाख करोड़ के 205 प्रस्ताव मिले, अप्रैल 2027 में समिट।

Nov 23, 2026
अमरकंटक मंदिर में हाथी की मूर्ति के नीचे फंसा शख्स, वायरल वीडियो ने फिर खींचा ध्यान

अमरकंटक मंदिर में हाथी की मूर्ति के नीचे फंसा शख्स, वायरल वीडियो ने फिर खींचा ध्यान

मध्य प्रदेश के अमरकंटक स्थित मां नर्मदा मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में है

Nov 23, 2026