Nandkumar Sai Injured cm sai bring him Raipur

Tribal Leader Injured: फिसलकर घायल हुए पूर्व सांसद नंदकुमार साय, हेलीकॉप्टर में साथ लेकर रायपुर पहुंचे CM साय

मशहूर आदिवासी नेता और पूर्व सांसद नंदकुमार साय फिसलकर घायल हो गए। सीएम विष्णुदेव साय उन्हें अपने साथ जशपुर से हेलीकॉप्टर में रायपुर लाए।

By : संजय चतुर्वेदी
Tribal Leader Injured: फिसलकर घायल हुए पूर्व सांसद नंदकुमार साय, हेलीकॉप्टर में साथ लेकर रायपुर पहुंचे CM साय

Tribal Senior Leader carried with CM Sai

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीनियर आदिवासी नेता और पूर्व सांसद नंदकुमार साय के पैर में चोट लग गई है। चलने-फिरने में हो रही तकलीफ को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें जशपुर से अपने साथ हेलीकॉप्टर में रायपुर ले आए। उनके बेहतर इलाज के लिए रायपुर के बालाजी अस्पताल में व्यवस्था की गई है।

दो दिन पहले फिसलकर गिरे थे साय

बता दें कि मुख्यमंत्री साय ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि नंदकुमार साय दो दिन पहले फिसलकर गिर गए थे। इसी वजह से उनके पैर में चोट आई। चोट के कारण उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत हो रही थी।

जशपुर प्रवास में रात को मिलने पहुंचे थे सीएम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि वे कल जशपुर प्रवास पर थे। इस दौरान नंदकुमार साय के निवास के पास ही एक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला। कार्यक्रम के बाद वे राय में उनके घर पहुंचे। वहीं, मुलाकात की और सेहत की जानकारी ली। इस दौरान पता चला कि पैर में चोट के कारण उन्हें चलने फिरने में तकलीफ हो रही थी।

हेलीकॉप्टर से रायपुर लाए गए

मुख्यमंत्री के मुताबिक सोमवार के दिन उन्हें रायपुर आना ही था। इसलिए उन्होंने नंदकुमार साय के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए को भी अपने साथ हेलीकॉप्टर में बैठा लिया, ताकि सफर में उन्हें कोई परेशानी न हो और रायपुर में बेहतर चिकित्सता सुविधा मिल सके। मुख्यमंत्री ने बताया कि नंदकुमार साय के इलाज के लिए रायपुर के बालाजी अस्पताल में इंतजाम किया गया है।

संबंधित सामग्री

हरियाणा स्टेट-डे पर सीएम सैनी बोले, 2.91 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, अप्रैल में गुरुग्राम में होगा समिट

हरियाणा स्टेट-डे पर सीएम सैनी बोले, 2.91 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, अप्रैल में गुरुग्राम में होगा समिट

भारत मंडपम में हरियाणा स्टेट-डे पर सीएम नायब सैनी ने कहा, निवेश सर्वोच्च प्राथमिकता। 2.91 लाख करोड़ के 205 प्रस्ताव मिले, अप्रैल 2027 में समिट।

Nov 23, 2026
Share Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1484 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट; टाटा स्टील पर प्रभाव

Share Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1484 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट; टाटा स्टील पर प्रभाव

भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स 1484 अंक टूटकर 82,436 पर बंद, निफ्टी 25,350 के करीब। जानें बाजार गिरने की वजह, टाटा स्टील और बैंकिंग शेयरों का हाल।

Nov 23, 2026
Mahtari Shakti Loan: बिना गारंटी 25,000 रुपये तक लोन! छत्तीसगढ़ की महिलाएं ऐसे उठाएं महतारी शक्ति योजना का फायदा

Mahtari Shakti Loan: बिना गारंटी 25,000 रुपये तक लोन! छत्तीसगढ़ की महिलाएं ऐसे उठाएं महतारी शक्ति योजना का फायदा

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी शक्ति ऋण योजना में बिना गारंटी 25,000 रुपये तक लोन मिलेगा। जानें पात्रता, दस्तावेज, ब्याज दर और आवेदन प्रक्रिया।

Nov 23, 2026
Korba Ghar Wapsi: बीमारी ठीक होने की आस में बदला था धर्म, अब कोरबा में 500 लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर सनातन वापसी

Korba Ghar Wapsi: बीमारी ठीक होने की आस में बदला था धर्म, अब कोरबा में 500 लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर सनातन वापसी

कोरबा में 100 परिवारों के 500 लोगों की घर वापसी हुई। धर्मसेना का दावा, चंगाई सभा में बीमारी ठीक करने का भरोसा देकर मतांतरण कराया गया था।

Nov 23, 2026
Janjgir Road Accident:  भजन गाने निकले थे 3 साथी, तेज रफ्तार बस ने रास्ते में ही छीन ली सांसे, गांव में पसरा मातम

Janjgir Road Accident: भजन गाने निकले थे 3 साथी, तेज रफ्तार बस ने रास्ते में ही छीन ली सांसे, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के डभरा-चंद्रपुर मार्ग पर बस-बाइक की भिड़ंत में भजन गाने जा रहे दर्री गांव के 3 ग्रामीणों की मौत हो गई। बस चालक मौके से फरार है।

Nov 23, 2026