Mahtari Shakti Loan: Rs 25,000 Without Guarantee

Mahtari Shakti Loan: बिना गारंटी 25,000 रुपये तक लोन! छत्तीसगढ़ की महिलाएं ऐसे उठाएं महतारी शक्ति योजना का फायदा

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी शक्ति ऋण योजना में बिना गारंटी 25,000 रुपये तक लोन मिलेगा। जानें पात्रता, दस्तावेज, ब्याज दर और आवेदन प्रक्रिया।

By : संजय चतुर्वेदी
Mahtari Shakti Loan: बिना गारंटी 25,000 रुपये तक लोन! छत्तीसगढ़ की महिलाएं ऐसे उठाएं महतारी शक्ति योजना का फायदा

Women Loan In Chhattisgarh

रायपुर। कई महिलाओं का मन तो अपना छोटा काम शुरू करने का होता है। लेकिन पूंजी और बैंक गारंटी की वजह से बात वहीं अटक जाती है। अब छत्तीसगढ़ सरकार ने इसका समाधान निकाल दिया है। प्रदेश सरकार की महतारी शक्ति ऋण योजना इसी अड़चन को दूर करने के लिए है। इसमें पात्र महिलाओं को बिना किसी गारंटी के 10,000 से 25,000 रुपये तक का लोन मिलता है, जिसे चुकाने के लिए 48 महीने का समय दिया जाता है।

क्या है महतारी शक्ति ऋण योजना

यह योजना महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए चलाई जा रही है। लोन लेकर महिलाएं सिलाई, ब्यूटी पार्लर, किराना दुकान, डेयरी या कोई दूसरा लघु उद्योग शुरू कर सकती हैं या पुराने काम को बढ़ा सकती हैं। इसमें किसी संपत्ति या गारंटी की जरूरत नहीं पड़ती।

एक नजर में योजना की खास बातें-

लोन की राशि: कम से कम 10,000 रुपये और अधिकतम 25,000 रुपये, एकमुश्त।
ब्याज दर: 10 प्रतिशत वार्षिक।
चुकाने का समय: 48 महीने यानी 4 साल, जिससे मासिक किस्त का बोझ कम रहता है।
गारंटी: जमीन के कागज, सोना या किसी तीसरे व्यक्ति की गारंटी नहीं मांगी जाती।
बैंक खाता: छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक (CRGB) में होना जरूरी है।
किस्त कटवाने की सुविधा: चाहें तो महतारी वंदन योजना के हर महीने आने वाले 1,000 रुपये से ही किस्त कटवा सकती हैं।
किन महिलाओं को मिलेगा लाभ

योजना में आवेदन के लिए कुछ शर्तें तय हैं-

आवेदक छत्तीसगढ़ की मूल निवासी हो।
महिला की उम्र 18 वर्ष से ज्यादा हो।
वह पहले किसी बैंक की डिफॉल्टर न रही हो।
महतारी वंदन योजना की पात्र हितग्राहियों और स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को प्राथमिकता मिलती है।
ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
महतारी वंदन से जुड़ी शर्त

योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलता है, जिन्हें पहले से महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 1,000 रुपये मिल रहे हैं और जिनका खाता CRGB में खुला है।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज-

आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
बैंक पासबुक की कॉपी
पासपोर्ट साइज फोटो
जिस काम के लिए लोन चाहिए, उसका संक्षिप्त विवरण
कैसे करें आवेदन

इच्छुक महिलाएं अपने नजदीकी छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक या संबंधित अधिकृत बैंक शाखा में जाकर आवेदन पत्र ले सकती हैं। बैंक दस्तावेजों और प्रस्तावित काम की व्यवहार्यता की जांच करता है। इसके बाद लोन की राशि सीधे महिला के खाते में स्वीकृत कर दी जाती है।

संबंधित सामग्री

Korba Ghar Wapsi: बीमारी ठीक होने की आस में बदला था धर्म, अब कोरबा में 500 लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर सनातन वापसी

Korba Ghar Wapsi: बीमारी ठीक होने की आस में बदला था धर्म, अब कोरबा में 500 लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर सनातन वापसी

कोरबा में 100 परिवारों के 500 लोगों की घर वापसी हुई। धर्मसेना का दावा, चंगाई सभा में बीमारी ठीक करने का भरोसा देकर मतांतरण कराया गया था।

Nov 23, 2026
Janjgir Road Accident:  भजन गाने निकले थे 3 साथी, तेज रफ्तार बस ने रास्ते में ही छीन ली सांसे, गांव में पसरा मातम

Janjgir Road Accident: भजन गाने निकले थे 3 साथी, तेज रफ्तार बस ने रास्ते में ही छीन ली सांसे, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के डभरा-चंद्रपुर मार्ग पर बस-बाइक की भिड़ंत में भजन गाने जा रहे दर्री गांव के 3 ग्रामीणों की मौत हो गई। बस चालक मौके से फरार है।

Nov 23, 2026
Patwari Strike: CM साय से मुलाकात के बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित,  रुके राजस्व काम फिर शुरू होंगे, शर्तों का क्या?

Patwari Strike: CM साय से मुलाकात के बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित, रुके राजस्व काम फिर शुरू होंगे, शर्तों का क्या?

छत्तीसगढ़ में 13 अक्टूबर से जारी पटवारियों की हड़ताल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद स्थगित हो गई। पीवी एप की दिक्कतों पर चर्चा हुई, अब राजस्व काम फिर शुरू होंगे।

Nov 22, 2026
Cat 2026 Exam Rules: कैट की परीक्षा 29 नवंबर के दिन; प्रवेश पत्र और ये नियम भूले तो छिन सकता है मौका

Cat 2026 Exam Rules: कैट की परीक्षा 29 नवंबर के दिन; प्रवेश पत्र और ये नियम भूले तो छिन सकता है मौका

कैट परीक्षा 29 नवंबर को तीन पालियों में होगी। प्रवेश पत्र, फोटो पहचान पत्र और समय पर केंद्र पहुंचना जरूरी है। जानिए नियम और प्रतिबंधित चीजों की सूची जान लीजिए।

Nov 22, 2026
UP BJP SC Morcha: यूपी में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के 6 नए जिलाध्यक्ष घोषित, देखिए पूरी लिस्ट

UP BJP SC Morcha: यूपी में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के 6 नए जिलाध्यक्ष घोषित, देखिए पूरी लिस्ट

भाजपा ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के छह नए जिलाध्यक्ष घोषित किए गए हैं। मेरठ, अलीगढ़, ललितपुर, कानपुर, वाराणसी और सिद्धार्थनगर में नियुक्तियाँ हुईं। घोषित नामों की लिस्ट देखिए।

Nov 22, 2026