करियर। अगर आप कैट की 2026 में होने वाली परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो पहले ये गाइडलाइंस एक बार जरूर पढ़ लें। भारतीय प्रबंधन संस्थान इंदौर इंदौर 29 नवंबर 2026 को कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी कैट का आयोजन करेगा। यह परीक्षा देशभर के 170 शहरों में कंप्यूटर आधारित होगी। इसे तीन पालियों में कराया जाएगा और हर पाली दो घंटे की होगी। प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो चुका है।
कितने बजे होगी कैट की परीक्षा
पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4:30 से 6:30 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र में दर्ज केंद्र और पाली के हिसाब से बही पहुंचना होगा। तय प्रवेश समय के बाद किसी को अंदर जाने नहीं दिया जाएगा।
किन विषयों से पूछे जाएंगे सवाल
इस परीक्षा में उम्मीदवारों की भाषा समझने, तार्किक सोच और गणित की क्षमता परखी जाती है। परीक्षा तीन हिस्सों में बंटी है। पहला हिस्सा भाषा क्षमता और पठन बोध का है, जिसमें गद्यांश पढ़कर उसका अर्थ समझन की काबिलियत देखी जाती है। दूसरा हिस्सा आंकड़ा व्याख्या और तार्किक तर्क का है, जिसमें आंकड़ों का विश्लेषण और तर्क से निष्कर्ष निकालना शामिल है। तीसरा हिस्सा गणितीय क्षमता का है।
परीक्षा केंद्र पर कौन से दस्तावेज ले जाएं
उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र की प्रिंट कॉपी साथ रखनी होगी। इस पर लगाने के लिए पासपोर्ट साइज फोटो भी जरूरी है। इसके अलावा सरकार द्वारा जारी मूल और वैध फोटो पहचान पत्र लेकर जाना होगा। पैन कार्ड, आधार कार्ड या वोटर आईडी इसके लिए चल सकते हैं। इस दस्तावेजों के लिए केंद्र में एंट्री में दिक्कत आ सकती है।
एडमिट कार्ड में इन बातों का ध्यान रखें
प्रवेश पत्र के सभी पन्ने ए4 साइज के कागज पर प्रिंट करें।
उस पर उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर साफ छपे होने चाहिए। इनकी मौजूदगी में ही वह मान्य होगा।
प्रवेश पत्र में वही फोटो लगाएं जो कैट 2026 के पंजीकरण में इस्तेमाल हुई थी।
प्रवेश पत्र केवल उसी तारीख और पाली के लिए मान्य है, जो उसके परीक्षा दिवस विवरण वाले हिस्से में लिखी है।
किसी भी निर्देश को नजरअंदाज करने पर आगे अयोग्य घोषित होने की नौबत आ सकती है।
परीक्षा केंद्र में क्या ले जाना मना है
कैट एग्जाम के दौरान कैंडिडेट्स को मोबाइल फोन और दूसरे इलेक्ट्रिक उपकरण अंदर नहीं ले जा सकेंगे।
कैलकुलेटर और स्मार्ट घड़ी पर भी रोक है। लेखन सामग्री, मोटे तले के जूते, बड़े बटन वाले कपड़े की मनाही है।
इसके अलावा गहने और धातु की चीजें भी साथ न ले जाने की सलाह दी गई है।
देर से पहुंचने पर क्या होगा?
उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र में लिखे समय से पहले केंद्र पहुंचना होगा और तय समय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। गेट बंद होने के बाद किसी को परीक्षा कक्ष में जाने नहीं दिया जाएगा। बेहतर होगा कि केंद्र का पता और वहां पहुंचने का रास्ता कम से कम एक दिन पहले जांच लें, ताकि परीक्षा वाले दिन जल्दबाजी न हो।