Gurugram Conference: CM Saini on Panchayat Income

CM Saini News: गुरुग्राम में पंचायती राज सम्मेलन: सीएम सैनी बोले, पंचायतें और नगर निकाय खुद बनाएं आय के नए स्रोत

गुरुग्राम में राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ कर सीएम सैनी बोले, पंचायतें और नगर निकाय आय के नए स्रोत बनाएं। पानी के बिल पर मिलेगी मैचिंग ग्रांट।

By : स्वदेश डेस्क
CM Saini News: गुरुग्राम में पंचायती राज सम्मेलन: सीएम सैनी बोले, पंचायतें और नगर निकाय खुद बनाएं आय के नए स्रोत

CM Saini Speech to Panchayat

अरुणेश झा, नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विकसित भारत-2047 की परिकल्पना तभी साकार होगी, जब देश का हर गांव और शहर का हर वार्ड आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगा। पंचायतों और नगर निकायों को केवल सरकारी बजट पर निर्भर रहने के बजाय अपनी आय के नए स्रोत विकसित करने होंगे। इसके लिए स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग, वित्तीय प्रबंधन और जनभागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्थानीय सरकारों को अधिकार, क्षमता और अपने वित्तीय संसाधनों के आधार पर आत्मनिर्भर बनाना ही इस राष्ट्रीय सम्मेलन का मूल उद्देश्य है। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को गुरुग्राम के सेक्टर-51 स्थित गुरुग्राम विश्वविद्यालय में स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान (एसजेएचआईएफएम) की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के शुभारंभ सत्र को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। पंचायतों एवं नगर निकायों को अधिकारों का हस्तांतरण, वित्तीय स्थिरता तथा प्रभावी सेवा वितरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आयोजित इस सम्मेलन में केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन तथा शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल,स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान (एसजेएचआईएफएम) महानिदेशक डॉ राज नेहरू भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा, गांव विकास की अंतिम कड़ी नहीं, बल्कि विकास का केंद्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान के 73वें और 74वें संशोधन के माध्यम से पंचायतों एवं नगर निकायों को संवैधानिक दर्जा दिया गया था। लेकिन अब इन्हें वास्तविक रूप से सशक्त स्थानीय सरकार के रूप में विकसित करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्तमान आवश्यकताओं से जोड़ने का काम किया है। गांव विकास की अंतिम कड़ी नहीं, बल्कि विकास का केंद्र है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा की प्राथमिकताएं ही पंचायतों की कार्ययोजना का आधार बननी चाहिए। सरपंच और पार्षद लोकतंत्र की जमीनी ताकत हैं, क्योंकि वे सीधे जनता से जुड़े होते हैं और लोगों की समस्याओं को सबसे पहले समझते हैं।

पढ़ी-लिखी पंचायतें, महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण और लाल डोरा मुक्त अभियान से हुए सुधार

मुख्यमंत्री ने हरियाणा में वर्ष 2014 से पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए किए गए सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2015 में पढ़ी-लिखी पंचायतों की व्यवस्था लागू की गई और वर्ष 2020 में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। इसी प्रकार लाल डोरा मुक्त अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को उनकी संपत्तियों का मालिकाना हक दिलाया गया, जिसे बाद में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के रूप में पूरे देश में लागू किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में किए गए सुधारों का उद्देश्य पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाना और ग्रामीणों को उनके अधिकारों से जोड़ना रहा है।

पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए जल संरक्षण और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दें जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायतों और नगर निकायों की आय बढ़ाने के लिए जल संरक्षण, पानी के बिलों की वसूली तथा स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग जैसे विषयों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। हरियाणा सरकार ने गांवों में पानी के बिल के रूप में जितनी राशि एकत्रित की जाएगी, उतनी ही मैचिंग ग्रांट देने का निर्णय लिया है, ताकि पंचायतों की आमदनी बढ़ सके। उन्होंने कहा कि गिरते भूजल स्तर और पानी की कमी को देखते हुए प्रत्येक जनप्रतिनिधि को जल संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी होगी। स्थानीय निकायों को अपनी आय के नए स्रोत तलाशने के साथ-साथ शहरों में स्वच्छता, पेयजल, सड़क, सीवरेज और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देनी चाहिए।

गांवों और वार्डों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देकर किया जाएगा सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पंचायतों, गांवों और वार्डों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि गांवों और वार्डों के विकास के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित कर बेहतर प्रदर्शन करने वाली पंचायतों एवं निकायों को सम्मानित किया जाना चाहिए। इससे जनप्रतिनिधियों में अपने क्षेत्र को बेहतर बनाने की भावना विकसित होगी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि केवल पदाधिकारी नहीं, बल्कि परिवर्तन के वाहक हैं। उन्हें जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में शामिल प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे दोनों दिन होने वाले विचार-विमर्श में सक्रिय भागीदारी निभाएं और ऐसे व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत करें, जिन्हें धरातल पर लागू कर पंचायतों एवं नगर निकायों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एशिया पावर इंडेक्स की रिपोर्ट में भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस रिपोर्ट के अनुसार एशिया की सबसे शक्तिशाली ताकतों में भारत तीसरे स्थान पर है। इस सूची में पहले स्थान पर अमेरिका और दूसरे स्थान पर चीन है।

कार्यक्रम में पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, फाइनेंस एवं प्लानिंग विभाग के एसीएस सुधीर राजपाल, भारत सरकार के 16वें वित्त आयोग के पूर्व सदस्य तथा फ्लेम विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर एवं अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार पांडा, गुरुग्राम विश्वविद्यालय के वीसी प्रोफेसर संजय कौशिक, प्रोफेसर एन.के बिश्नोई, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, जिला प्रशासन से पुलिस आयुक्त शिवास कविराज तथा डीसी उत्तम सिंह सहित हरियाणा तथा देश के विभिन्न राज्यों से आए पंचायती राज संस्थाओं तथा नगर निकायों के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

समरसता संकल्प यात्रा: 25 नवंबर को उमरी में सीएम सैनी की जनसभा, 8 जिलों से गुजरेगी यात्रा

समरसता संकल्प यात्रा: 25 नवंबर को उमरी में सीएम सैनी की जनसभा, 8 जिलों से गुजरेगी यात्रा

रविदास जयंती वर्ष की समरसता संकल्प यात्रा हरियाणा में 25, 26, 28 नवंबर को निकलेगी। 25 नवंबर को उमरी में सीएम सैनी की जनसभा, मंत्री गंगवा ने बताया।

Nov 23, 2026
Tribal Leader Injured: फिसलकर घायल हुए पूर्व सांसद नंदकुमार साय, हेलीकॉप्टर में साथ लेकर रायपुर पहुंचे CM साय

Tribal Leader Injured: फिसलकर घायल हुए पूर्व सांसद नंदकुमार साय, हेलीकॉप्टर में साथ लेकर रायपुर पहुंचे CM साय

मशहूर आदिवासी नेता और पूर्व सांसद नंदकुमार साय फिसलकर घायल हो गए। सीएम विष्णुदेव साय उन्हें अपने साथ जशपुर से हेलीकॉप्टर में रायपुर लाए।

Nov 23, 2026
हरियाणा स्टेट-डे पर सीएम सैनी बोले, 2.91 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, अप्रैल में गुरुग्राम में होगा समिट

हरियाणा स्टेट-डे पर सीएम सैनी बोले, 2.91 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, अप्रैल में गुरुग्राम में होगा समिट

भारत मंडपम में हरियाणा स्टेट-डे पर सीएम नायब सैनी ने कहा, निवेश सर्वोच्च प्राथमिकता। 2.91 लाख करोड़ के 205 प्रस्ताव मिले, अप्रैल 2027 में समिट।

Nov 23, 2026
Share Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1484 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट; टाटा स्टील पर प्रभाव

Share Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1484 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट; टाटा स्टील पर प्रभाव

भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स 1484 अंक टूटकर 82,436 पर बंद, निफ्टी 25,350 के करीब। जानें बाजार गिरने की वजह, टाटा स्टील और बैंकिंग शेयरों का हाल।

Nov 23, 2026
Mahtari Shakti Loan: बिना गारंटी 25,000 रुपये तक लोन! छत्तीसगढ़ की महिलाएं ऐसे उठाएं महतारी शक्ति योजना का फायदा

Mahtari Shakti Loan: बिना गारंटी 25,000 रुपये तक लोन! छत्तीसगढ़ की महिलाएं ऐसे उठाएं महतारी शक्ति योजना का फायदा

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी शक्ति ऋण योजना में बिना गारंटी 25,000 रुपये तक लोन मिलेगा। जानें पात्रता, दस्तावेज, ब्याज दर और आवेदन प्रक्रिया।

Nov 23, 2026