मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 से 28 नवंबर तक किया जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भोपाल के बरखेड़ा नाथू स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसमें भारत के अलावा चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
यह इस टूर्नामेंट का नौवां संस्करण है। प्रतियोगिता में कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे। पहले चरण में सभी छह टीमें राउंड रॉबिन आधार पर एक-दूसरे से भिड़ेंगी। इसके बाद टीमों की पोजिशन के आधार पर नॉकआउट और मेडल मुकाबले होंगे।
पहले दिन होंगे तीन मुकाबले
टूर्नामेंट के पहले दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे। कार्यक्रम के अनुसार:
-
दोपहर 1 बजे: चीन बनाम थाईलैंड
-
दोपहर 3:15 बजे: जापान बनाम दक्षिण कोरिया
-
शाम 7 बजे: भारत बनाम मलेशिया
पहले दिन का सबसे खास मुकाबला भारत और मलेशिया के बीच होगा। घरेलू मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों को दर्शकों का समर्थन मिलने की उम्मीद है।
भारत का पूरा मैच शेड्यूल
भारतीय महिला हॉकी टीम लीग चरण में पांच मुकाबले खेलेगी।
| तारीख | मुकाबला | समय |
|---|---|---|
| 19 नवंबर | भारत vs मलेशिया | शाम 7 बजे |
| 21 नवंबर | भारत vs कोरिया | शाम 7 बजे |
| 22 नवंबर | भारत vs थाईलैंड | शाम 7 बजे |
| 24 नवंबर | भारत vs चीन | शाम 7 बजे |
| 25 नवंबर | भारत vs जापान | शाम बजे |
दर्शकों के लिए फ्री एंट्री
हॉकी प्रेमियों के लिए अच्छी खबर यह है कि टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री निशुल्क रखी गई है। इसके लिए दर्शकों को Ticketgenie की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर रजिस्ट्रेशन करके डिजिटल एंट्री पास और QR कोड प्राप्त करना होगा। स्टेडियम में प्रवेश के समय QR कोड स्कैन किया जाएगा।
भोपाल में होने वाला यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन मध्य प्रदेश में महिला हॉकी को नई पहचान देने के साथ युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगा। अब सबकी निगाहें भारतीय टीम पर हैं कि वह घरेलू मैदान पर अपने प्रदर्शन से दर्शकों को कितना उत्साहित कर पाती है।