क्रिकेट। न्यूजीलैंड में खेले जा रहे भारत और न्यूजीलैंड मौसम की बात करें तो चौथे वनडे के दिन मौसम मेहरबान रहने के आसार हैं। मैच शु्क्रवार 13 नवंबर को बे ओवल में खेला जाएगा। सीरीज में अब तक बारिश ने बार-बार खलल डाला है, इसलिए फैंस को डर था कि यह मुकाबला भी धुल सकता है। लेकिन पूर्वानुमान राहत देने वाला है।
अब तक बारिश ने बिगाड़ा सीरीज का मजा
भारत वनडे सीरीज में 2-0 से आगे है,लेकिन इस सीरीज को बारिश ने खूब परेशान किया है। तीसरा वनडे तो पूरी तरह बारिश की भेंट चढ़ गया और रद्द करना पड़ा। अब तक एक भी मैच में पूरे 50 ओवर नहीं हो सके हैं। यही वजह है कि बड़े स्कोर देखने को नहीं मिले और बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल रहा।
बे ओवल में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को बे ओवल में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना महज 10 प्रतिशत है। यानी इस बार पूरे 50 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है। दिन में तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा और रात में यह गिरकर 10 डिग्री तक आ सकता है।
तेज हवा से गेंदबाजों को मदद मिलेगी
मौसम में बदलाव का असर पिच पर भी दिख रहा है। यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही है और बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे हैं। शुक्रवार को चलने वाली तेज हवा से गेंदबाजों को स्विंग कराने में और फायदा मिलेगा। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम के फैसले पर सबकी नजर रहेगी।
अय्यर संभालेंगे भारतीय टीम की कमान
भारत के नियमित कप्तान शुभमन गिल टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए वेलिंगटन रवाना हो गए हैं। उनके साथ केएल राहुल और अंशुल कंबोज भी गए हैं। खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल भी वहां मौजूद हैं। इसलिए बाकी दो वनडे में टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथ में रहेगी।