Bhopal 14661 mutation Cases pending salary Cut

15 दिन में काम निपटाओ वरना...भोपाल में 14,661 नामांतरण अटकने पर कमिश्नर का कर्मचारियों को अल्टीमेटम

भोपाल में नामांतरण के 14661 प्रकरण लंबित मिलने पर संभागयुक्त कर्मवीर शर्मा ने सख्ती दिखाई। सीमांकन के मामले 15 दिन में निपटाने और लापरवाहों का वेतन काटने के निर्देश दिए।

By : संजय चतुर्वेदी
15 दिन में काम निपटाओ वरना...भोपाल में 14,661 नामांतरण अटकने पर कमिश्नर का कर्मचारियों को अल्टीमेटम

mutation Cases pending salary cut

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में नामांतरण के 14661 मामले अटके मिले हैं। राजस्व विभाग की समीक्षा में यह आंकड़ा सामने आया तो संभागयुक्त कर्मवीर शर्मा नाराज हो गए। उन्होंने साफ कहा कि जमीन से जुड़े आम लोगों के काम महीनों तक लटकाना अब नहीं चलेगा। लापरवाही करने वाले अफसरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी और जरूरत पड़ने पड़ी तो वेतन भी कटेगा।

सीमांकन के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम

संभागयुक्त ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से राजस्व विभाग की समीक्षा की। इसमें नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे बुनियादी कामों में हो रही देरी पर उन्होंने सबसे ज्यादा जोर दिया। सीमांकन के सभी लंबित मामलों को 15 दिन में निपटाने के लिए पूरे संभाग में विशेष अभियान चलाने को कहा गया है। इसके साथ 50 दिन से ज्यादा पुराने नामांतरण और बंटवारे के प्रकरणों का निराकरण भी हर हाल में कराने के निर्देश दिए गए ङैं।

हुजूर में 1958 प्रकरण समय सीमा से बाहर

भोपाल जिले के आरसीएमएस पोर्टल पर सबसे खराब हालत हुजूर में दिखी। अपर तहसीलदार न्यायालय, वृत्त टू में पेशी से उतरे 1958 प्रकरण तय समय सीमा से बाहर मिले। संभागयुक्त ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने को कहा। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत तहसीलदार और नायब तहसीलदार का वेतन काटने के निर्देश भी दिए गए।

सीएम हेल्पलाइन और शिविरों पर भी नजर

समीक्षा में सिर्फ राजस्व मामले ही नहीं थे। संभागयुक्त ने सभी जिलों से कहा कि मुख्यमंत्री जन अभियान के तहत सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी और शिविरों में आई शिकायतें समय पर निपटाई जाएं। अगले एक महीने में चार शिविर प्रस्तावित हैं। उनकी तैयारी अभी से शुरू करने को कहा गया है। ब्लॉक स्तर पर लंबित शिकायतों को शून्य करने का लक्ष्य भी दिया गया है। कलेक्टरों को भी उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व न्यायालयों में समय सीमा से बाहर चल रहे प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें। जो अधिकारी जिम्मेदार मिले, उस पर कार्रवाई की जाए।

संबंधित सामग्री

Chhath Puja: भोपाल में छठ की धूम, भेल बरखेड़ा घाट पर ढाई हजार परिवारों की पूजा और स्टेशनों पर छठी मैया के गीत

Chhath Puja: भोपाल में छठ की धूम, भेल बरखेड़ा घाट पर ढाई हजार परिवारों की पूजा और स्टेशनों पर छठी मैया के गीत

भोपाल में छठ की तैयारियां पूरी हैं। भेल बरखेड़ा घाट पर ढाई हजार परिवार पांचों कुंडों पर पूजा करेंगे, जबकि रेलवे स्टेशनों पर छठी मैया के गीत गूंज रहे हैं।

Nov 12, 2026
Jensen Huang Resigns: जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे से Nvidia में बड़ा बदलाव, कोलेट क्रेस्स को मिली कंपनी की कमान

Jensen Huang Resigns: जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे से Nvidia में बड़ा बदलाव, कोलेट क्रेस्स को मिली कंपनी की कमान

एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने इस्तीफा दे दिया है। सीएफओ कोलेट क्रेस्स को अंतरिम सीईओ बनाया गया है। स्थायी उत्तराधिकारी मिलने तक वही कंपनी चलाएंगी।<br/>

Nov 12, 2026
INDvsNZ 4th ODI: भारत न्यूजीलैंड तीसरा वनडे धुला, अब चौथे मैच का क्या होगा, बे ओवल के मौसम ने दिया बड़ा संकेत

INDvsNZ 4th ODI: भारत न्यूजीलैंड तीसरा वनडे धुला, अब चौथे मैच का क्या होगा, बे ओवल के मौसम ने दिया बड़ा संकेत

भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे में बे ओवल पर बारिश की संभावना सिर्फ 10 प्रतिशत है। पूरे 50 ओवर होने के आसार हैं और तेज हवा से गेंदबाजों को स्विंग मिलेगी।

Nov 12, 2026
White house Firing: व्हाइट हाउस के पास फिटनेस सेंटर में चली गोलियां, पांच घायल, इमारत में घिरा हमलावर

White house Firing: व्हाइट हाउस के पास फिटनेस सेंटर में चली गोलियां, पांच घायल, इमारत में घिरा हमलावर

वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी में पांच लोग घायल हुए हैं। हमलावर एक इमारत में घिरा है और आसपास के स्कूलों में लॉकडाउन लगा दिया गया है।

Nov 12, 2026
Train Speed Increase Bhopal: भोपाल मंडल के तीन रेलखंडों पर हटी स्पीड की बेड़ी, अब 130 तक दौड़ेंगी ट्रेनें

Train Speed Increase Bhopal: भोपाल मंडल के तीन रेलखंडों पर हटी स्पीड की बेड़ी, अब 130 तक दौड़ेंगी ट्रेनें

भोपाल मंडल के तीन रेलखंडों से स्थायी गति प्रतिबंध हटा दिए गए। करोद आगासोद, बीना महादेवखेड़ी और बीना कुरवाई केथोरा में ट्रेनें अब 90 से 130 किमी प्रति घंटा तक चलेंगी।

Nov 12, 2026