Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026

Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

राजधानी भोपाल के नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। मध्य प्रदेश पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की...

By : विकास जैन
Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: राजधानी भोपाल के नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। मध्य प्रदेश पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी करने जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग की उपस्थिति में इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन से संबंधित एमओयू पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 19 से 28 नवंबर 2026 तक भोपाल स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एशिया की 6 दिग्गज टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। इस बात की जानकारी खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी है। 

6 देशों की 150 खिलाड़ी लेंगी हिस्सा

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के अनुसार इस टूर्नामेंट में भारत, जापान, चीन, मलेशिया, कोरिया और थाईलैंड की 6 महिला हॉकी टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें 150 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। वही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। मैच 5,000 दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में डे-नाइट आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन का सीधा प्रसारण दुनिया के 166 देशों में किया जाएगा, जिससे भोपाल को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी। प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार के लिए राजधानी भोपाल से एक विशेष 'ट्रॉफी टूर' का आगाज होगा, जो मध्य प्रदेश के सभी संभागों से होकर गुजरेगा।

हॉकी में एमपी की बेटियों का इतिहास

मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं के विस्तार में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जापान में आयोजित एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम में मध्य प्रदेश की 3 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिनिधित्व किया था। मध्य प्रदेश राज्य हॉकी अकादमी की 7 महिला खिलाड़ी ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की बेटियों ने 18 स्वर्ण, 11 रजत और 7 कांस्य सहित कुल 36 पदक जीते हैं। प्रदेश में वर्तमान में 27 हॉकी फीडर सेंटर, 13 खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर और 22 एस्ट्रोटर्फ मैदान संचालित हैं, जबकि 7 नए एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य जारी है।

मंत्री विश्वास सारंग का बयान

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'खेलो इंडिया' जैसी पहलों से देश में खेलों को जन-आंदोलन बनाया जा रहा है। भोपाल को अंतरराष्ट्रीय हॉकी के मानचित्र पर नई ऊंचाई दिलाना और मध्य प्रदेश को वैश्विक स्पोर्ट्स हब बनाना हमारा संकल्प है। इस आयोजन से प्रदेश में खेल पर्यटन और नई प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा।

संबंधित सामग्री

MP Weather Today: दिवाली से बढ़ेगी ठंड, अगले 24 घंटे रहेगा मौसम साफ

MP Weather Today: दिवाली से बढ़ेगी ठंड, अगले 24 घंटे रहेगा मौसम साफ

मध्य प्रदेश में अब ठंड धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। सुबह और रात के समय तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है...

Nov 08, 2026
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में दिवाली बाद कड़ाके की ठंड, बारिश का भी बड़ा अपडेट 

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में दिवाली बाद कड़ाके की ठंड, बारिश का भी बड़ा अपडेट 

मध्य प्रदेश में दीपावली के बीच मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, त्योहारी सीजन के बाद अब राज्य में ठंड का अहसास और गहराएगा।

Nov 07, 2026
MP Rajya Sabha By Election: हरदीप सिंह पुरी एमपी से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित

MP Rajya Sabha By Election: हरदीप सिंह पुरी एमपी से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं।

Nov 05, 2026
MP 8 IPS News: MP पुलिस में बड़ा फेरबदल, 8 IPS अफसरों को नई जिम्मेदारी

MP 8 IPS News: MP पुलिस में बड़ा फेरबदल, 8 IPS अफसरों को नई जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश शासन द्वारा पुलिस मुख्यालय भोपाल में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 IPS अधिकारियों के विभागों में नए सिरे से बदलाव किए गए हैं।

Nov 05, 2026
CM House Meeting: सीएम हाउस में आज होगी आदिवासी मंत्री-सांसद और विधायकों की बैठक

CM House Meeting: सीएम हाउस में आज होगी आदिवासी मंत्री-सांसद और विधायकों की बैठक

15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर मनाए जाने वाले 'जनजातीय गौरव दिवस' और 11 से 18 नवंबर तक चलने वाले 'जनजातीय गौरव सप्ताह' को...

Nov 05, 2026