India Shines Day 2 Asian Gamesh Nagoya

Asian Games: एशियन गेम्स के दूसरे दिन शूटिंग का जलवा; टेबल टेनिस में पाकिस्तान पर क्लीन स्वीप

जापान के नगोया में एशियन गेम्स के दूसरे दिन भारत ने 4 मेडल जीते हैं। इनमें से तीन शूटिंग से आए। टेबल टेनिस में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ हुआ।

By : संजय चतुर्वेदी
Asian Games: एशियन गेम्स के दूसरे दिन शूटिंग का जलवा; टेबल टेनिस में पाकिस्तान पर क्लीन स्वीप

asian Games India Medal History

खेल। जापान के नगोया शहर में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार निखर रहा है। दूसरे दिन देश की झोली में चार नए मेडल आए। इनमें से तीन का श्रेय निशानेबाजों को जाता है। एक मेडल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स से मिला। इस खेल में भारत का पहला एशियाड पदक भी बन गया।

शूटिंग रेंज में आई खुशखबरी

मेंस 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में हिमांशु ढिल्लों ने 252.4 अंकों के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उनके साथी रुद्रांश पाटिल 230.9 अंकों के साथ ब्रॉन्ज तक पहुंचे। गोल्ड मेडल चीन के शेंग लिहाओ के हिस्से गया। उन्होंने 254.2 अंक बनाए। इसके बाद टीम इवेंट में भी भारत को कामयाबी मिली। पार्थ माने,  रुद्रांक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों की तिकड़ी ने मिलकर 1890.1 अंक बनाए और सिल्वर मेडल जीता। चीनी टीम 1899.9 अंकों के साथ पहले नंबर पर रही। वहीं, कोरिया 1884.2 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।

तीनों शूटरों की कहानी भी दिलचस्प है। ठाणे में जन्में रुद्रांश पहले ही वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं। उन्होंने 2022 में काहिरा में इंडिवजुअल और टीम दोनों में गोल्ड जीते थे। इतना ही नहीं अभिनव बिंद्रा के बाद व्यक्तिगत वर्ल्ड खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय बने। पार्थ राकेश माने महज 18 साल के हैं और पिछले साल लीमा में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुके हैं। हिमांशु ढिल्लों ने भी इसी साल एशियन चैंपियनशिप में दो गोल्ड जीतकर अपना दमखम दिखाया था।

मार्शल आर्ट्स में सुचिका का कमाल

सुचिका तारियाल ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के एक विवादित मुकाबले में ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह जीत खास इसलिए भी है क्योंकि इस खेल में एशियन गेम्स के इतिहास में भारत का यह पहला पदक है।

टेबल टेनिस में पाकिस्तान बेबस

टेबल टेनिस कोर्ट पर भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को पूरी तरह पस्त कर दिया। पुरुष टीम ने 3-0 से मुकाबला अपने नाम किया। पहले सिंगल्स में हरमीत देसाई ने आसानी से जीत दर्ज की। फिर जी साथियान ने करीबी गेम जीतकर बढ़त दोगुनी कर दी। इसके बाद आखिरी में पायस जान ने तीसरा मैच सीधे गेम में निपटाकर जीत पक्की की है। खास बात यह रही कि पाकिस्तानी खिलाड़ी एक भी गेम अपने नाम नहीं कर सकेे। इस जीत के साथ भारत ने ईरान से मिली हार को पीछे छोड़ते हुए क्वार्टर फाइनल की तरफ बड़ा कदम बढ़ा दिया है।

हॉकी और कबड्डी में भी जीत

महिला हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 17-1 के विशाल अंतर से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। दीपिका सेहरावत, रुतुजा पिसाल और नवनीत कौर ने तीन-तीन गोल दागे। इसके अलावा भारत को कबड्डी में भी जीत मिली।

वुशु में भी भारत का दम

वुशु में भारत के लिए दिन अच्छा रहा। पुरुष 56 किलोग्राम वर्ग में आर्यन ने अफगानिस्तान के खिलाड़ी को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया। वहीं,महिला 60 किलोग्राम वर्ग में रोशिबिना देवी ने बांग्लादेश की खिलाड़ी को हराया। रोशिबिना पहले भी दो एशियाड मेडल जीत चुकी हैं। जकार्ता में ब्रॉन्ज और हांगझोउ में सिल्वर जीता।

मेडल टैली में भारत की स्थिति

दूसरे दिन के बाद भारत मेडल टैली में 12वें पायदान पर है। कुल 6 मेडल हो गए हैं जिनमें चार सिल्वर और दो ब्रॉन्ज शामिल हैं। चीन 23 गोल्ड सहित 38 मेडल के साथ टॉप पर बना हुआ है। जापा आठ गोल्ड सहित 32 मेडल लेकर दूसरे और साउथ कोरिया पांच गोल्ड सहित 23 मेडल जीतकर तीसरे स्थान पर है।

संबंधित सामग्री

Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 लाख खिलाड़ी, पुरुषों से आगे रहीं बस्तर की बेटियां

Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 लाख खिलाड़ी, पुरुषों से आगे रहीं बस्तर की बेटियां

बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण में 6 लाख 492 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। इनमें 3 लाख 83 हजार से ज्यादा महिलाएं हैं। जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 16 नवंबर से होंगी।

Nov 06, 2026
 Captain Vaibhav: पहली बार कप्तान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने, सैयद मुश्ताक अली में संभालेंगे बिहार की कमान

Captain Vaibhav: पहली बार कप्तान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने, सैयद मुश्ताक अली में संभालेंगे बिहार की कमान

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी मिली है। बिहार 14 नवंबर को इंदौर में सौराष्ट्र के खिलाफ पहला मैच खेलेगा।

Nov 06, 2026
CBSE Exam Datesheet Release: सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

CBSE Exam Datesheet Release: सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी। परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी, 10वीं 9 मार्च और 12वीं 9 अप्रैल तक चलेगी।

Nov 06, 2026
Sanitation Worker Strike: मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन पर सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, लौटे स्वच्छता मित्र

Sanitation Worker Strike: मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन पर सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, लौटे स्वच्छता मित्र

भोपाल नगर निगम के सफाई कर्मियों ने मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म कर दी। 4 नवंबर से ठप सफाई व्यवस्था अब पटरी पर लौटेगी।

Nov 06, 2026
UP JOB News: योगी बोले अब सिर्फ मेरिट से नौकरी, 4543 नवचयनित दरोगाओं को मिले नियुक्ति पत्र

UP JOB News: योगी बोले अब सिर्फ मेरिट से नौकरी, 4543 नवचयनित दरोगाओं को मिले नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 4543 नवचयनित दरोगाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि यूपी में अब भाई भतीजावाद नहीं, सिर्फ योग्यता और मेरिट से नौकरी मिलेगी।

Nov 06, 2026