सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार दुर्घटनाग्रस्त

Raipur Accident: राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार हादसे का शिकार, हाथ फ्रैक्चर

बलौदाबाजार से रायपुर लौटते समय खरोरा के पास सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उनका हाथ फ्रैक्चर हुआ, जबकि गनमैन और ड्राइवर भी घायल हुए।

By : नरेंद्र कुमार
Raipur Accident: राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार हादसे का शिकार, हाथ फ्रैक्चर

छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल हो गईं। शुक्रवार को बलौदाबाजार में एक कार्यक्रम में शामिल होकर रायपुर लौटते समय खरोरा के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सांसद के बाएं हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। वहीं, उनके साथ मौजूद गनमैन और ड्राइवर को भी चोटें आई हैं। सांसद को इलाज के लिए रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है।

कार में सवार थे चार लोग

जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त कार में सांसद लक्ष्मी वर्मा के अलावा उनके बेटे, गनमैन और ड्राइवर मौजूद थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग खुल गए। दुर्घटना में सांसद का बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि ड्राइवर के सीने में चोट आई है। सांसद को एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है।

इसी रास्ते पर पहले भी हुआ था हादसा

सांसद की कार दुर्घटना से कुछ समय पहले इसी मार्ग पर एक और सड़क हादसा हुआ था। रायपुर से खरोरा जा रही एक कार की खरोरा से रायपुर की ओर आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में भी कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

दोनों हादसों की जांच में जुटी पुलिस

दोनों दुर्घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस हादसों के कारणों का पता लगाने में जुटी है। दुर्घटना में शामिल वाहनों और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का वांटेड विकास अग्रवाल UAE से भारत लाया गया, करोड़ों के खेल का आरोप

CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का वांटेड विकास अग्रवाल UAE से भारत लाया गया, करोड़ों के खेल का आरोप

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में वांटेड विकास अग्रवाल को CBI UAE से भारत लाई। उसे सिंडिकेट का खजांची बताया गया है। 1280 करोड़ की गड़बड़ी का आरोप है, जल्द छत्तीसगढ़ लाया जाएगा।

Nov 27, 2026
Code of Conduct: छत्तीसगढ़ में दिसंबर के पहले हफ्ते लग सकती है आचार संहिता, 4 निगमों में होने है चुनाव

Code of Conduct: छत्तीसगढ़ में दिसंबर के पहले हफ्ते लग सकती है आचार संहिता, 4 निगमों में होने है चुनाव

छत्तीसगढ़ में 2 या 3 दिसंबर को चुनाव की तारीखों का ऐलान और आचार संहिता लागू हो सकती है। बिरगांव, भिलाई समेत 4 निगमों में वोट पड़ेंगे। 30 नवंबर को अंतिम वोटर लिस्ट आएगी।

Nov 27, 2026
धान छोड़ स्ट्रॉबेरी उगा रहे किसान, 7 साल में 250 एकड़ तक पहुंची खेती; कमाई भी 8 गुना!

धान छोड़ स्ट्रॉबेरी उगा रहे किसान, 7 साल में 250 एकड़ तक पहुंची खेती; कमाई भी 8 गुना!

छत्तीसगढ़ का जशपुर जिला अब पारंपरिक धान की खेती के साथ स्ट्रॉबेरी उत्पादन के लिए भी पहचान बना रहा है। यहां किसानों ने करीब सात साल पहले स्ट्रॉबेरी की खेती का प्रयोग शुरू किया था

Nov 27, 2026
CG Election 2026: छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल बजने की तैयारी, 1231 पदों पर होगा मुकाबला; जल्द लग सकती है आचार संहिता

CG Election 2026: छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल बजने की तैयारी, 1231 पदों पर होगा मुकाबला; जल्द लग सकती है आचार संहिता

अंतिम मतदाता सूची 30 नवंबर को जारी होगी। इसके बाद 2 या 3 दिसंबर को चुनाव कार्यक्रम और आचार संहिता की घोषणा संभव है। मतदान दिसंबर के अंतिम सप्ताह में हो सकता है।

Nov 27, 2026
CG Civic Election: छत्तीसगढ़ में सत्ता का सेमीफाइनल, 17 निकायों और अहिवारा सीट पर भाजपा-कांग्रेस की जंग

CG Civic Election: छत्तीसगढ़ में सत्ता का सेमीफाइनल, 17 निकायों और अहिवारा सीट पर भाजपा-कांग्रेस की जंग

छत्तीसगढ़ में दिसंबर में 17 निकायों के चुनाव और अहिवारा सीट पर उपचुनाव होना है। इसे साय सरकार के तीन साल का सेमीफाइनल माना जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों की परीक्षा है।

Nov 26, 2026