पैरा स्विमर लोहिया की तीसरी जीत

चंबल से अटलांटिक तक तैराकी का दम, सत्येंद्र लोहिया ने तीसरी बार पार किया इंग्लिश चैनल

सत्येंद्र लोहिया ने 21 घंटे 20 मिनट तक तैराकी कर तीसरी बार इंग्लिश चैनल पार किया, तीन बार इसे पार करने वाले पहले पैरा स्विमर बने।

By : नरेंद्र कुमार
चंबल से अटलांटिक तक तैराकी का दम, सत्येंद्र लोहिया ने तीसरी बार पार किया इंग्लिश चैनल

21 घंटे 20 मिनट तक लगातार तैरते रहे, तीन बार इंग्लिश चैनल पार करने वाले पहले पैरा स्विमर बने

मध्यप्रदेश के भिंड की माटी के लाल और पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने एक बार फिर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। लोहिया ने 21 घंटे 20 मिनट की लगातार तैराकी के बाद तीसरी बार इंग्लिश चैनल पार कर इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि के साथ वह तीन बार इंग्लिश चैनल पार करने वाले पहले पैरा स्विमर बन गए हैं।लोहिया ने अपनी टीम के साथ 24 सितंबर को सुबह 8:58 बजे ब्रिटेन के डोवर से तैराकी शुरू की। ठंडे पानी, तेज धाराओं और लगातार तैराकी से होने वाली थकान के बीच उन्होंने करीब 21 घंटे तक अपना अभियान जारी रखा। 25 सितंबर की सुबह 6:18 बजे फ्रांस के तट पर पहुंचकर उन्होंने यह चुनौती पूरी की।

सीधी दूरी 36 किमी, लेकिन तैरना पड़ा करीब 58 किमी

सत्येंद्र लोहिया के मुताबिक, डोवर से फ्रांस तक इंग्लिश चैनल की सीधी दूरी करीब 36 किलोमीटर है। लेकिन समुद्र की धाराओं और एस आकार के रास्ते में तैरने के कारण उन्हें करीब 58 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ी।इस दौरान सबसे बड़ी चुनौती ठंडे पानी और लगातार तैरते रहने की थी। अभियान से पहले लोहिया ने डोवर में ठंडे पानी में कई दिनों तक अभ्यास भी किया था।

रामबरन पाल भी अभियान में रहे शामिल

इस अभियान में मध्यप्रदेश से रामबरन पाल भी लोहिया के साथ शामिल रहे। लोहिया ने बताया कि लगातार तैराकी, ठंडे पानी और अत्यधिक थकान के बावजूद टीम ने हिम्मत नहीं छोड़ी। उनका कहना है कि आगे भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करने के लिए ऐसे अभियानों को जारी रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

सत्येंद्र लोहिया की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगे के साथ इस कठिन तैराकी को पूरा कर लोहिया ने मध्यप्रदेश और देश का मान बढ़ाया है।चंबल नदी के किनारे से शुरू हुआ सफर अब अटलांटिक महासागर तक पहुंच चुका है और इंग्लिश चैनल की यह तीसरी कामयाबी लोहिया के साहस और संकल्प की नई पहचान बन गई है।

संबंधित सामग्री

लाखों आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राहत की खबर, मुख्यमंत्री ने नौकरी से नहीं हटाने का दिया भरोसा; BMS ने जताया आभार

लाखों आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राहत की खबर, मुख्यमंत्री ने नौकरी से नहीं हटाने का दिया भरोसा; BMS ने जताया आभार

मध्यप्रदेश में 24 नवंबर 2025 को कर्मचारी संगठनों की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आउटसोर्स कर्मचारियों को सेवा से बाहर नहीं करने का आश्वासन दिया था।

Nov 24, 2026
Vaibhav Records: 15 साल की उम्र में वैभव की 12 उपलब्धियाँ: 28 गेंदों में शतक से क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने तक

Vaibhav Records: 15 साल की उम्र में वैभव की 12 उपलब्धियाँ: 28 गेंदों में शतक से क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने तक

भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में ऐसे कारनामे कर दिखाए हैं, जिनकी कल्पना भी मुश्किल है। जानिए उनके 12 रिकॉर्ड जिनकी लिस्ट दी गई है।

Nov 24, 2026
Liquor Shop Health Checkup: MP में शराब दुकानों के बाहर हो रहा शराबियों का हेल्थ चेकअप

Liquor Shop Health Checkup: MP में शराब दुकानों के बाहर हो रहा शराबियों का हेल्थ चेकअप

मध्य प्रदेश के सागर जिले में बीते दिनों जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद अब जिला प्रशासन ने एक अनूठी पहल की शुरुआत की है।

Nov 24, 2026
बालाघाट के खेत से मिलीं तीन बोरियां;खोलते ही 4 करोड़ देख चकराए अधिकारी, जांच में नागपुर का लूट कनेक्शन

बालाघाट के खेत से मिलीं तीन बोरियां;खोलते ही 4 करोड़ देख चकराए अधिकारी, जांच में नागपुर का लूट कनेक्शन

महाराष्ट्र के नागपुर में पांच दिन पहले हुई बड़ी लूट का सिरा अब मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले तक पहुंच गया है। नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की निशानदेही पर वारासिवनी तहसील के ग्राम डोरली पहुंची।